फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There was a cry for change in the Youth Justice Conference

Kaithal News: युवा न्याय सम्मेलन में भरी परिवर्तन की हुंकार

Mon, 22 Jan 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
There was a cry for change in the Youth Justice Conference
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नई अनाज मंडी में रविवार को इनेलो की तरफ से युवा न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इनेलो नेता व विधायक अभय चौटाला प्रदेश में परिवर्तन की हुंकार भरी। साथ ही कहा इनेलो की सरकार बनने पर एक साल में एक लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान में प्रदेश के हर गांव और गली-गली में गए हैं तो युवाओं का यही कहना था कि उनसे भूल हो गई है और वे चौधरी देवीलाल की विचारधारा के साथ चलने वाली पार्टी इनेलो के साथ हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की विचारधारा और उनकी पार्टी का संकल्प है कि प्रदेश के युवाओं कि भागीदारी प्रदेश की सत्ता में किस तरह से बढें, इसलिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लोकसभा और विधानसभा का टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी का फैसला है कि 50 प्रतिशत से अधिक युवाओं को लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा। अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को सिर्फ चुनाव के समय ही याद करती है। बीते पांच साल में एक भी भर्ती पूरी नहीं की गई। कहा कि सरकार ने हरियाणा के बच्चों का हक छीनने का भी काम किया है। हरियाणा के डोमिसाइल को खत्म करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हरियाणा के बाहर के बच्चे बड़ी आसानी से आकर के हरियाणा के युवाओं को पीछे धकेल करके नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं। इनेलो के युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी के चलते निरंतर नशे और अपराध की दुनिया में धंसता जा रहा है। इस मौके पर इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश भारती,प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, महिला प्रदेश महासचिव सुनैना सिंह चौटाला,पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता उमेद लोहान, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष उदयवीर सिंह राणा ,जिला अध्यक्ष कैथल राजाराम माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed