फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Then the admission time under 134A increased

फिर बढ़ा 134 ए के तहत दाखिले का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:09 AM IST
विज्ञापन
Then the admission time under 134A increased
कैथल। नियम 134 ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के निजी स्कूलों में दाखिले को सुचारु बनाने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। वहीं मध्य सत्र में दाखिला प्रक्रिया होने के कारण विद्यार्थी भी दाखिलों में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि विभाग की ओर से बार-बार दाखिले का समय बढ़ाने के बाद भी प्रथम ड्रा में निर्धारित सीटों पर विद्यार्थियों का प्रवेश पूरा नहीं हो पाया है। विभाग ने अब फिर से प्रथम ड्रा में शामिल विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी तक का समय प्रवेश के लिए निर्धारित किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से पहले 24 दिसंबर तक दाखिले का समय निर्धारित किया गया। जब विद्यार्थियों ने दाखिले नहीं लिए तो इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दिया गया। अब विभाग की ओर से 7 जनवरी तक दाखिले का समय बढ़ाया गया है और स्थानीय अधिकारियों को ये निर्देश भी जारी किए गए हैं कि वे विद्यार्थियों के दाखिलों को 134 ए के पोर्टल पर अपडेट करवाएं। जिन विद्यार्थियों के दाखिले स्कूलों द्वारा निरस्त किए जा रहे हैं, उन पर निगरानी रखें और कारण जानकर पोर्टल पर अपडेट करें। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि दाखिले का समय 7 जनवरी तक बढ़ाया गया है। विभाग की ओर से जो निर्देश जारी किए गए हैं, उन्हीं के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed