फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The young man who consumed poison in a hotel in Pundri also died.

Kaithal News: पुंडरी के होटल में जहर खाने वाले युवक की भी माैत

Thu, 18 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The young man who consumed poison in a hotel in Pundri also died.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी के एक निजी होटल में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाला युवक सुखविंद्र पूंडरी के करोड़ा गांव का रहने वाला था। वह मंगलवार को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। वहीं, युवती राजवंत बिना किसी को बताए होटल पहुंची थी।

युवती के परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि लड़की कहीं जा रही है। युवती के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह तीन बहनों में से एक थी, जिसमें से एक की शादी हो चुकी है। उनकी मां मजदूरी करती हैं।
विज्ञापन




बुधवार देर रात सुखविंद्र का उनके गांव, करोड़ा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुखविंद्र कम पढ़ा-लिखा था और मजदूरी करता था। उसका भाई, खुशी राम, गांव में ही मोटरसाइकिल मिस्त्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुखविंद्र (20) और राजवंत (18) बिना किसी को बताए पूंडरी के ग्रीन फील्ड होटल पहुंचे। दोनों ने दोपहर 1ः18 बजे होटल में एंट्री ली और कहा कि उन्हें दो घंटे के लिए कमरा चाहिए। होटल स्टाफ ने बताया कि चेक-इन के दौरान सुखविंद्र से पहचान पत्र मांगा गया, जिसे उसने वॉट्सएप के माध्यम से दिखाया। दोनों के पास कोई सामान नहीं था और उनके हाथ खाली थे। संभव है कि उस समय जहर उनकी जेब में था।

स्टाफ ने बताया कि कमरे में जाने के करीब सवा घंटे बाद सुखविंद्र अचानक बाहर आया। वह अर्धबेहोशी की हालत में था और पानी मांगने लगा। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। कर्मचारियों ने कारण पूछा तो युवक ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। होटल में पूछताछ में युवक ने बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है। इसके बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी में दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया। वहां डॉक्टरों ने हाबड़ी निवासी राजवंत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच के मुताबिक, दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। इस कारण दोनों ने घर से भागकर आत्महत्या करने का निर्णय लिया। युवती की मौत के नौ घंटे बाद युवक सुखविंद्र भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में दोनों का पोस्टमॉर्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिए।


सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचा और दोनों को एंबुलेंस की बजाय पुलिस की गाड़ी में नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित किया, जबकि युवक को उसके परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। रात करीब 11 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। -बहादुर सिंह, पूंडरी चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed