फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The weather was clear throughout the day, the minimum temperature dropped by one degree

Kaithal News: दिनभर मौसम साफ, एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा

Wed, 10 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The weather was clear throughout the day, the minimum temperature dropped by one degree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मंगलवार को पूरे दिन आसमान में मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन का अधिकतम तापमान 33.7 व न्यूनतम 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरा है। हालांकि दिन में गर्मी व उमस ऐसे ही बनी रही जिससे लोगों एक बार गर्मी से परेशानी हुई। सुबह से ही आसमान साफ बना रहा जिससे पूरे दिन में धूप खिली।

स्थानीय किसानों का कहना है कि मौसम के इस उतार-चढ़ाव से फसलों व सब्जियों को नुकसान की आंशका है। अब करीबन मानसून की विदाई का समय आ गया है। 20 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई मानी जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब आठ से 15 सितंबर के बीच मानसून की रफ्तार थमने के आसार हैं। अब मानसून की बरसात को फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण ही बनाए रखेगा। यह व्यवस्था अगले पांच दिन तक वहीं घूमता रहेगा और 12-13 सितंबर को कमजोर रूप में अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लेकिन इसका असर केवल तटीय और मध्य भारत तक सीमित रहेगा। पिछले एक सप्ताह के दौरान कई हिस्सों में तेज बारिश और बाढ़ देखने को मिली है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों, मैदानी इलाकों और गुजरात में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed