फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The weather became pleasant after the rain, relief from the sultry heat

बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant after the rain, relief from the sultry heat
The weather became pleasant after the rain, relief from the sultry heat - फोटो : Kaithal
मंगलवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव से आसमान में काले बादल छा गए। दिन में काले बादलों के कारण अंधेरा हो गया। जिसके कारण वाहनों चालकों को भी दिन में वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके कुछ समय बाद तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हुई।
विज्ञापन

सुबह करीब सवा दस बजे से लेकर 11 बजे तक जमकर बरसात हुई। बरसात के बाद मौसम में गिरावट दर्ज की गई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बरसात के बाद अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आपदा एवं प्रबंधन विभाग के कानूनगो महाबीर सिंह ने बताया कि सीवन क्षेत्र में सबसे अधिक बरसात दर्ज की गई है। सीवन में 107 एमएम बरसात, गुहला-चीका में 34 एमएम, कलायत में 05 एमएम बरसात दर्ज की गई है। वहीं कैथल, पूंडरी व ढांड में कम ही बरसात हुई है। बता दें कि बरसात से सब्जियों की फसल को भी काफी नुकसान है। इस मौसम में होने वाली बरसात से बेल वाली सब्जियों को अधिक नुकसान होता है। सीवन क्षेत्र में सब्जियों की फसल अधिक उगाई जाती है। यहां पर अधिक बरसात होने की स्थिति में यहां पर सब्जियों की फसल को अधिक नुकसान होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अभी 10 सितंबर तक बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। इस समय बरसात होने के अनुमान के चलते सब्जियों की फसल में पानी न दें। ऐसी स्थिति में अधिक पानी होने पर सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed