फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The wait is over, direct train from Chandigarh to Hisar will run from tomorrow

Kaithal News: इंतजार खत्म, कल से चलेगी चंडीगढ़ से हिसार की सीधी ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, direct train from Chandigarh to Hisar will run from tomorrow

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। जिले में लंबे समय से चंडीगढ से हिसार की सीधी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे रेल यात्रियों का अब इंतजार खत्म हुआ है। चंडीगढ़ से हिसार की सीधी ट्रेन 17 मई से शुरू होने जा रही है। रेलवे ने यह घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि इस ट्रेन के संचालन के लिए रेल मंत्रालय की ओर से करीब एक सप्ताह पहले ही इसे मंजूरी दी गई थी। वहीं, इस ट्रेन की करीब डेढ़ महीने पहले ही समय सारिणी भी जारी की गई थी। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद अब कैथल ही नहीं, बल्कि फतेहाबाद व हिसार के रेल यात्री ट्रेन के माध्यम से चंडीगढ़ जा सकेंगे।
विज्ञापन


यह ट्रेन अंब अंदौरा से अंबाला तक चलने वाली 64563-64 मेमू ट्रेन है, जिसका विस्तार किया गया है। यह ट्रेन रात के समय हिसार के लिए और सुबह के समय चंडीगढ़ की तरफ जाएगी। ट्रेन के संचालन की घोषणा के बाद रेल यात्री कल्याण समिति ने सांसद नवीन जिंदल व रेल मंत्रालय का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस ट्रेन के संचालन की मांग पर करीब दो महीने पहले कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने रेलवे से इसके संचालन की मांग की थी। इसके बाद ट्रेन संख्या 64563-64 अंब अंदौरा मेमू ट्रेन के संचालन के लिए अंबाला के डीआरएम ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था। बोर्ड ने इसे अनुमति देने के बाद रेल मंत्रालय में भेज दिया। इसके बाद मंत्रालय ने भी इसे मंजूरी दे दी थी। यह ट्रेन अंब अंदौरा से हिसार के रायपुर हरियाणा जंक्शन तक चलाई जाएगी।

कैथल स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे की समय सारिणी अनुसार यह ट्रेन चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, कैथल होते हुए नरवाना से जाखल के रास्ते हिसार जाएगी। इस ट्रेन के संचालन के बाद कैथल और कुरुक्षेत्र ट्रेन के माध्यम से हिसार से जुड़ जाएगा। इससे कैथल और आसपास के गांव के लोगों को चंडीगढ़ व हिसार जाने के लिए ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। वह बस से कम किराये में हिसार व चंडीगढ़ आ-जा सकेंगे।




रेलवे ने ट्रेन की यह जारी की है समय सारणी-



हिसार जाने का समय स्टेशन चंडीगढ़ जाने का समय



19:25 19:35 अंबाला 07:20 07:40

20:08 20:30 कुरुक्षेत्र 05:55 06:10



21:02 21:04 कैथल 04:48 04:50



21:45 21:55 नरवाना 04:10 04:20



23:20 23:30 जाखल 03:40 03:50



23:58 00:00 उकलाना 03:00 03:02



00:20 00:35 बरवाला 02:45 02:47



01:05 — — रायपुर हरियाणा जंक्शन— 02:25



वर्जन

चंडीगढ़ से वाया कैथल-नरवाना हिसार पहुंचने वाली यह पहली ट्रेन होगी। इसके लिए लोग सालों से मांग कर रहे थे। अब इस ट्रेन के संचालन से कैथल के आसपास के लोगों को हिसार और चंडीगढ़ जाने के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी। -नवीन जिंदल, सांसद, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed