फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The trainees visited the ancient water sources

प्रशिक्षण लेने वालों ने प्राचीन जल स्रोतों का किया भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
The trainees visited the ancient water sources
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में जल जीवन मिशन के तहत दिए जा रहे 4 दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव बीड़-सुजरा का दौरा किया। यहां पर उन्होंने प्राचीन जल स्रोतों के बारे में जानकारी ली
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि प्राचीन जल स्रोतों के भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि कैसे हम वर्षा के जल के जरिए कैसे पानी रिचार्ज कर सकते हैं। दीपक कुमार ने बताया कि गांव बीड़-सुजरा में कुल आबादी 1440 है और लगभग 300 घर हैं। गांव में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का एक ट्यूबवेल है। उन्होंने बताया कि गांव के 70 प्रतिशत लोग पानी का बिल भरते हैं। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के राज्य परियोजना प्रबंधक गुरदित्तामल धीमान ने सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन के बारे में बताया। इस मौके पर बीआरसी संदीप कुमार, विष्णु शर्मा, साहिब सिंह, रघबीर सिंह, चंद्रशेखर, सतविंदर सिंह, एसडीपीओ कर्ण सिंह व ग्राम सचिव जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed