फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The theme of International Yoga Day will be 'Yoga for Humanity'

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम होगी ‘मानवता के लिए योग’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The theme of International Yoga Day will be 'Yoga for Humanity'
01-कैथल। अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी डॉ. तेतरवाल। - फोटो : Kaithal
कैथल। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इस बार की थीम ‘मानवता के लिए योग’ (योगा फॉर ह्यूमैनिटी) रखी गई है। डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने अधिकारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। लघु सचिवालय के कॉफ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में डीसी ने कहा कि इस आयोजन में आमजन भी भाग ले सकता है। इससे पहले स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने ऑनलाइन बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल नेे कहा कि शिक्षा विभाग, खेल, स्वास्थ्य, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, आंगनबाड़ी वर्कर, पंचायत, अर्बन लोकल बॉडी तथा अन्य संबंधित विभाग जिम्मेदारी से काम करें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सुबह छह से साढ़े सात बजे तक 15 जून तक रिहर्सल रहेगी तथा 20 जून को पायलट रिहर्सल होगी। अंतत: 21 जून को महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में जिला स्तरीय 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कम से कम पांच हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा ब्लॉक लेवल प्रोग्राम में कम से कम 500 लोगों की भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शुरू
कैथल। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलबाग सिंह ने बताया कि आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत जिला स्तर व खंड स्तर पर योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। योग विशेषज्ञ होशियार सिंह ने सभी को योगाभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जाट कॉलेज के प्रांगण में शिविर का शुभारंभ प्रार्थना के साथ शुरू किया गया। इसके बाद ग्रीवा चालन, स्कंद संचालन, कटी संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन उत्तानमंडूक आसन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध आसन उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, क्रिया, नाड़ी शोधन, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम एवं शांभवी मुद्रा में ध्यान का अभ्यास किया गया।

खंड स्तर पर गुहला, कलायत, सिवन, ढांड, पूंडरी तथा राजौंद ब्लॉक में पतंजलि योग समिति, भारतीय योग संस्थान व आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षकों के सहयोग से आयोजित किए किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान, प्रदीप शर्मा, विक्रम नैन, चंद्रशेखर, विक्रम जीत, सुमित, डॉ. अंजली, डॉ. शंकुतला, डॉ. पूनम, विनोद कुमार, कुसुमलता, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed