फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The terror of stray dogs increased in Sewan

Kaithal News: सीवन में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक

Wed, 17 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The terror of stray dogs increased in Sewan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ गया है। कुत्ते झुंड में घूमते हैं और अचानक हमला कर सकते हैं।

हाल ही में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक लोडिंग वैन में दो लोग 7-8 आवारा कुत्तों को डीएवी कॉलोनी में छोड़ते दिख रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाहरी क्षेत्रों से लाए गए कुत्तों के कारण नगर में उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है और काटने के मामले बढ़ रहे हैं। कॉलोनी निवासी सुधीर मिड्ढा, संजय कंसल, संजू पंसारी, मोनू तनेजा, संजय सरदाना, रमेश राणा और बिट्टू तनेजा ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान और कुत्ते छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरकीरत ने बताया कि रोजाना अस्पताल में कुत्तों के काटने के 2-3 मामले आते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज से बड़ी समस्या से बचा जा सकता है। काटने पर चार डोज इंजेक्शन (0, 3, 7 और 28वें दिन) दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जनता की शिकायतों को देखते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और संबंधित विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed