फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Swarnkar community pledged unity on the birth anniversary of Maharaja Ajmidh Dev.

Kaithal News: महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती पर स्वर्णकार समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The Swarnkar community pledged unity on the birth anniversary of Maharaja Ajmidh Dev.
महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती पर कार्यक्रम में उप​स्थित स्वर्णकार समाज के लोग। विज्ञप्ति
गुहला चीका। स्वर्णकार एसोसिएशन चीका की ओर से मंगलवार को स्वर्णकार समाज के आराध्य एवं कुलनायक महाराजा अजमीढ़ देव महाराज की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। जयंती समारोह के दौरान यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें समाज की सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता व सभी के मंगलमय जीवन की कामना की गई।
विज्ञापन

इसके बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं लड्डुओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकार समाज के स्वर्गीय राम कुमार वर्मा के सुपुत्र अरुण वर्मा ने स्वर्णकार एसोसिएशन एवं समाज को धर्मशाला निर्माण के लिए एक कनाल भूमि दान करने की घोषणा की। इस अवसर पर स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान लक्ष्मण वर्मा, उपप्रधान महावीर वर्मा, सेक्रेटरी प्रदीप वर्मा, सचिव नरेश वर्मा सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता, भाईचारे और मिल-जुलकर आगे बढ़ने से ही संभव है। आने वाले समय में समाज को और अधिक संगठित करने, सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने और जहां भी कोई कमी या त्रुटि रही है, उसे आपसी विचार-विमर्श से दूर करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने और आने वाली पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने का अवसर है। सभी समाजबंधुओं ने मिलकर समाजहित में कार्य करने और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्वर्णकार समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सहयोग का संदेश देखने को मिला।

महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती पर कार्यक्रम में उपस्थित स्वर्णकार समाज के लोग। विज्ञप्ति

महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती पर कार्यक्रम में उपस्थित स्वर्णकार समाज के लोग। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed