फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The sun shone and there was relief from the harsh cold.

Kaithal News: खिली धूप तो कड़ाके की ठंड से मिली राहत

Sun, 21 Jan 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
The sun shone and there was relief from the harsh cold.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कई दिनों की कड़ाके की ठंड के बाद शनिवार को निकली धूप ने शनिवार को मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ है। गलन और सर्द हवाओं का प्रकोप झेल रहे जिले वासियों को थोड़ी राहत मिली है। आसमान में बादल छाए रहने और दोपहर को हल्की धूप निकलने से सर्दी का असर कम हुआ है। बीते दो दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, दोपहिया वाहन चालकों के हाथ पैर सुन्न पड़ रहे थे।

शनिवार सुबह हल्का कोहरा नजर आ रहा था, जो हवाओं के चलते धीरे धीरे छंट गया। दोपहर को एक बजे हल्की धूप निकली। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। आसमान मेंं बादलों के चलते शीतलहर का असर तो कम हुआ ही, साथ में तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। अधिकतम तापमान 14.1 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कई दिनों से कोहरा व शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड थी, जिससे शनिवार को थोड़ी राहत मिली है। ठंड कम होने के चलते सड़कों पर वाहनों न रफ्तार पकड़ी है और बाजारों में भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। सुबह के समय हल्का कोहरा था, जो हवाओं के चलते दोपहर तक छट गया और हल्की धूप निकली। धूप से सर्दी का असर तो कम हुआ, लेकिन लोगों को गलन से अभी राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से छाए बादल नहीं हुई बारिश

बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन में कई बार बारिश की स्थिति भी बन रही है, लेकिन बारिश नहीं हो रही। पूरे आसमान में बादल छाए हैं, जो सूर्य की धूप को भी छिपाए हुए हैंं। हवाएं चलती है तो बादल छंटते हैं और धूप का असर भी तेज होता है। दिनभर यही सिलसिला जारी रहा। बुजुर्ग भी पार्क व अपने घरों की छतों पर हवा की ओट में बैठक धूप का लुत्फ उठाते हुए दिखे। रामकुमार, चंद्रभान, पालाराम, सुंदर दास का कहना है कि बादलों की ओट से धूप कभी कभी तेज निकलती है। जिससे सर्दी का असर कम होता है। जैसे ही धूप के आगे बादल आ जाते हैं फिर से सर्दी वाली स्थिति बन जाती है।

उधर, किसान गुरदयाल, रिंकू, राजेश रहेजा, महावीर सिंह ने कहा कि जिले में गेहूं व सब्जियों की फसल अच्छी खड़ी है। अब तक सर्दी के चलते फसलों में किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। यदि आगे और अधिक सर्दी हुई तो इससे सब्जियों में नुकसान हो सकता है और गेहूं की फसलों में भी पीला रतुआ नाम बीमारी का प्रकोप बढ़ सकता है इसलिए सभी किसान फसलों में सुबह ताजा पानी का स्प्रे कर दें, ताकि पाले से बच्ची रहे।


रविवार तक सुबह के समय धुंध और बाद में मौसम साफ होने की प्रक्रिया जारी रहेगी। सोमवार से मौसम आमतौर पर साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। जिले में सर्दी के चलते फसलों व सब्जियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। किसानों से कहा कि जब तक सर्दी है सुबह के समय फसलों की ताजा पानी का स्प्रे करते रहें। -डॉ. रमेश वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed