{"_id":"62460086f1b2146c4b710851","slug":"the-suffering-of-many-people-did-not-go-away-even-in-the-meeting-of-the-grievance-redressal-committee-kaithal-news-knl103511494","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी बोला-मंत्री तो बयान देते रहते हैं। मंत्री के कहने से क्या होता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी बोला-मंत्री तो बयान देते रहते हैं। मंत्री के कहने से क्या होता है...
विज्ञापन
कैथल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कई बार गुहार लगाने के बाद भी कुछ लोगों के कष्ट दूर नहीं हुए और मंत्री जी ने फाइल बंद करने के निर्देश दे दिए। ऐसे में कष्ट निवारण समिति की बैठक में समस्या हल होने की उम्मीद लिए कई लोगों को निराश होना पड़ा।
पुरानी शिकायतों में सबसे पहले बतेरी देवी ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उसके लापता बेटे का आठ माह से कोई अता-पता नहीं है। हाल ही में पुलिस ने एक युवक के शव मिलने की बात कही है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसे में डीएनए जांच कराने का आश्वासन दिया है। ऐसे में बेटे की तलाश पूरी होने से पहले ही मंत्री ने मामले को शिकायत सूची से हटाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पाई निवासी सुभाष ने लेन-देन को लेकर शिकायत दी थी। पुलिस ने समझौते की बात प्रस्तुत की। शिकायतकर्ता अपनी बात रख ही रहा था कि मंत्री जी ने इस फाइल को भी बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
वहीं शिकायतकर्ता अजायब सिंह ने साझी खेवट में बिना उसकी सहमति के राइस मिल बनाने की शिकायत रखी। इस पर मंत्री जी को पता चला कि मामला कोर्ट में है। ऐसे में इस पर भी संज्ञान नहीं लिया। अवैध कालोनी की बात आते ही भगत सिंह कालोनी निवासी जयभगवान की शिकायत भी सुनने से ही इंकार कर दिया गया। शिकायतकर्ता अजायब सिंह और प्रेमचंद की जमीन संबंधी शिकायतों को सुनने के बाद भी मंत्री ने फाइल बंद करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता भगत सिंह कालोनी निवासी जयभगवान की सीवरेज संबंधी शिकायत को यह कहकर फाइल कर दिया गया कि उनकी शिकायत अवैध कालोनी के संबंध में है। इसी प्रकार नए बस अड्डे के निकट निवासी रविदत्त की जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की शिकायत को यह कहकर फाइल कर दिया गया कि उसकी शिकायत का निवारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
शिकायत लेकर पहुंचे कुरुक्षेत्र निवासी नरेश कुमार और पाई निवासी सुभाष को भी निराशा हाथ लगी। इसके अलावा भी कई शिकायतों के समाधान की उम्मीद लिए कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे फरियादियों को निराश होना पड़ा।