फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The streets of Solu Majra turned into a dirty pond, villagers protested

गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
The streets of Solu Majra turned into a dirty pond, villagers protested
ढांड। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से सोलू माजरा की गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने इसके विरोध में संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

ग्रामीण सुभाष चंद, जसवंत सिंह, पाला राम व सुमित कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा गांव की गलियों एवं नालों की सफाई करवाई गई थी। जब से ग्राम पंचायतें भंग हुई हैं, तब से आज तक गलियों एवं नालों की सफाई नहीं हुई है। इससे नाले गंदगी से अटे हुए हैं। नालों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है, जिससे ग्रामीणों का गलियों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गलियों एवं नालों से उठने वाली बदबू से पूरे गांव का वातावरण दूषित हो रहा है और महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव की गलियों एवं नालों की सफाई करवाई जाए और उन्हें गंदगी भरे वातावरण से छुटकारा दिलवाया जाए। बीडीपीओ ढांड अजीत सिंह ने कहा कि यह मामला आज ही संज्ञान में आया है। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर गलियों एवं नालों की सफाई व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed