{"_id":"68c9bf0641daafed9b087ab0","slug":"the-streets-are-unpaved-and-drainage-is-stalled-kaithal-news-c-245-1-kht1005-137920-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गलियां हैं कच्ची और निकासी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गलियां हैं कच्ची और निकासी ठप
Wed, 17 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। उपमंडल मुख्यालय और खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के बीच बसी सैंसी कॉलोनी में पांच साल से लोग रह रहे हैं, लेकिन यहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। न तो गलियां पक्की हैं, न स्ट्रीट लाइटें और न ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि सैंसी समाज संगठन के प्रधान नरेश कुमार की अगुवाई में अब इन समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ ही कदम की दूरी पर बसी यह कॉलोनी आज भी बदहाल है। यहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
बारिश में गलियां कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार नगर पालिका से शिकायतें करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब युवा संगठन हर रोज नगर पालिका तक पैदल मार्च निकालने का निर्णय ले चुका है।
विज्ञापन
समस्या निवारण के प्रयास जारी : निर्मल
नगर पार्षद रविंद्र निर्मल (वार्ड-13) ने बताया कि सैंसी कॉलोनी सहित वार्ड के विकास कार्यों के प्रस्ताव नगर पालिका की बैठक में डलवाए गए हैं। समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।