{"_id":"625f07685ff86b2d1d5fe12d","slug":"the-sp-summoned-the-economic-offenses-wing-which-is-investigating-kaithal-news-knl105469351","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची ब्याज दर का लालच देकर ठगी का मामला..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची ब्याज दर का लालच देकर ठगी का मामला..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। लोगों से ऊंची ब्याज दरों के सब्जबाग दिखाकर करोड़ों की ठगी के मामले की जांच कर रही पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को पुलिस कप्तान ने तलब किया है। धन बढ़ाने का लालच देने वाली सोसाइटी के झांसे में आए भुक्तभोगियों की व्यथा अमर उजाला में सामने आने के बाद एसपी ने प्रकरण की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा को इसमें तेजी लाते हुए जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ से संचालित एक सोसाइटी में काम करने वाले युवाओं ने उस पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक केस दर्ज नहीं किया है। सोसाइटी में कार्यरत लोगों को ऊंची ब्याज दर पर रिटर्न का सब्जबाग दिखाया गया। दो साल पहले तक कई लोगों को उनके निवेश की अवधि पूरी होने पर पूरा लाभ भी दिया गया लेकिन पिछले कुछ समय से इस सोसाइटी का कार्यालय बंद हो गया है और समयावधि पूरी होने के बाद लोगों को सोसाइटी के वादे के अनुसार भुगतान नहीं किया गया। एक महिला ने कहा कि उसका पांच लाख रुपये से अधिक का बकाया है। पिछले माह उसके निवेश की अवधि पूरी हो गई थी लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा। इस तरह के अनेक लोग हैं, जिन्हें उनका पैसा नहीं मिल रहा है। एक अन्य पीड़ित वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को बुलाया है। उम्मीद है कि अब आगे कार्रवाई हो।
एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि इस मामले की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही थी। शाखा इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि अगले दो-तीन दिन में आवश्यक रिकॉर्ड जुटाकर केस दर्ज किया जाए। जल्द ही मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से अपील की कि वे संदिग्ध संस्थाओं में पैसे निवेश न करें। पैसा निवेश करने से पहले संस्था की अच्छी तरह जानकारी जुटा लें।