फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The roof collapsed due to rain in Seewan, a major accident was averted

Kaithal News: सीवन में बारिश से छत गिरी, बड़ा हादसा बचा

Thu, 28 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The roof collapsed due to rain in Seewan, a major accident was averted
01 सीवन। रामथली में बरसात में गिरी माकन की छत और पड़ा छत का मलबा - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसी दौरान रामथली गांव में गरीब ग्रामीण दीपक शर्मा के घर की छत देर रात भरभराकर गिर गई। सौभाग्य से उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दीपक शर्मा ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे हुई। परिवार सो रहा था कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। जब वे बाहर निकले तो पूरा कमरा जमींदोज हो चुका था। हादसा और गंभीर हो सकता था, लेकिन दीपक का भाई जो सामान्यत: उसी कमरे में सोता था, घटना से कुछ सेकंड पहले ही पानी पीने के लिए बाहर निकल गया था।
विज्ञापन


गांववासियों ने मौके पर पहुंचकर परिवार को संभाला और सांत्वना दी। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह हादसा बड़ा आघात है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवार को तुरंत आर्थिक मदद व मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि लगातार बारिश से कई घरों की दीवारें और छतें कमजोर हो चुकी हैं। यदि प्रशासन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed