फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The road is in bad condition, the driver is helpless

सड़क खस्ताहाल, वाहन चालक बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The road is in bad condition, the driver is helpless
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल-पटियाला स्टेट हाइवे पर सीवन से पोलड़ तक खस्ताहाल हुई सड़क से वाहन चालक परेशान हो रहे हें। इस सड़क पर आठ किलोमीटर तक जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों में काफी रोष है। उन्होंने इस सड़क का जल्द ही निर्माण कराने की मांग उठाई है।
कैथल से पटियाला जाने वाला स्टेट हाइवे करीब पांच साल पहले बनाया गया था। चीका व सीवन में तीन-तीन किलोमीटर तक डिवाइडर भी बनाए गए थे। अब पोलड़ से सीवन और सीवन से खानपुर तक यह सड़क कई जगहों से टूटी है। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को हादसों का भय भी बना रहता है। यहां से काफी संख्या में वाहनों के आवागमन के कारण यहां किए जाने वाला पैचवर्क सफल नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

दुर्घटना होने का रहता खतरा
सीवन निवासी प्रगतिशील किसान राजेश रहेजा ने बताया कि सीवन से कैथल जाने वाले रास्ते पर चार किलोमीटर तक सड़क खराब होने के कारण काफी दिक्कत होती है। इससे दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दे तो वाहन चालकों की परेशानियां कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत कराए विभाग
सीवन निवासी पवन शर्मा ने बताया कि यहां से पटियाला से कैथल और कैथल से पटियाला स्टेट हाईवे पर सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। खानपुर से सीवन व पोलड़ से सीवन तक सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से यहां पर हर समय हादसों का भय बना रहता है। विभाग इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराए।

कैथल-पटियाला स्टेट हाइवे पर पोलड़ से खानपुर तक नई सड़ॉ बनाने के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। लंबे समय सड़क के निर्माण की सरकार से अनुमति नहीं मिली है, जिस कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। - वरुण कंसल, कार्यकारी अभियंता, मंडल नंबर दो, लोक एवं निर्माण विभाग, गुहला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed