{"_id":"66761538efb5464e700dc707","slug":"the-problem-was-not-solved-in-the-camp-the-elderly-were-mistreated-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117372-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में नहीं हुआ समस्या का समाधान, बुजुर्ग से दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में नहीं हुआ समस्या का समाधान, बुजुर्ग से दुर्व्यवहार
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय में शुक्रवार को लगाए गए समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंचे एक बुजुर्ग ने अधिकारी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दरअसल यह बुजुर्ग अपने परिवार पहचान पत्र में आय को कम करवाने के लिए बेटे संग प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा था। आरोप है कि अधिकारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे मजदूरी करने की सलाह दे डाली।
घटनाक्रम के अनुसार, जगमोहन शर्मा-85 अपने बेटे के साथ वार्षिक आय कम करवाने की फरियाद लेकर शिविर में आया, जहां उसने परिवार पहचान पत्र के जिला प्रबंधक सोमपाल से अपनी आय कम करने का निवेदन किया। तभी अधिकारी ने कहा कि आपके बेटे काम करने योग्य हैं। फिर ये मजदूरी क्यों नहीं करते। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि वह अपने बेटों से अलग रहता है और उसकी वार्षिक आय भी बहुत कम है। इसलिए उसका पीला राशन कार्ड बनाया जाए, लेकिन अधिकारी ने उसकी सुनी। अधिकारी ने कहा कि वह इन्हें 20 दिन के लिए 400 रुपये की मजदूरी पर लगवा देगा। फिर कहा कि उसके पास आय कम करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बाद बुजुर्ग ने शिविर की अध्यक्षता कर रहे डीसी प्रशांत कुमार को अपनी शिकायत दी। बुजुर्ग ने कहा कि वह पिछले पांच दिनों से सरकारी कार्यालय में धक्के खा रहा है। उसके परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय काम करके उसका गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाया जाए। इस पर डीसी ने उससे दस्तावेज लेकर उसको दोबारा से अधिकारी के पास भेजा। इसके बावजूद बुजुर्ग की समस्या को कोई समाधान नहीं हुआ। फिर यह बुजुर्ग अधिकारी के सामने ही रोने लगा। पत्रकारों से बातचीत में बुजुर्ग ने बताया कि वह अपने परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय कम करवाना चाहता है। इसके लिए वह पिछले पांच दिनों से अधिकारियों के कार्यालय में धक्के खा रहा है,, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही, आज फिर वह अपनी समस्या लेकर समाधान शिविर में आया था, जहां पर उसको 20 दिन के लिए 400 रुपये की मजदूरी करने के लिए कहा गया।
वर्जन-
इस मामले में अधिकारी सोमपाल ने कहा कि बुजुर्ग अपनी समस्या लेकर डीसी प्रशांत पंवार के पास गए थे। उनके परिवार पहचान पत्र की जांच को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है। 25 या 26 जून तक बुजुर्ग की आय से संबंधित समस्या को दूर कर दिया जाएगा। बुजुर्ग से किसी भी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है।