फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The portal for ITI admissions will reopen today.

Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज से फिर खुलेगा पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The portal for ITI admissions will reopen today.
कैथल। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में खाली सीटों को भरने के लिए दाखिले का पोर्टल वीरवार से फिर खोला जाएगा। एससीवीटी के विभिन्न कोर्सों में खाली पड़ी करीब 100 सीटों पर विद्यार्थी 19 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। दाखिला मेरिट के आधार पर मौके पर ही दिया जाएगा। इस बार आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का रुझान देखने को मिला है।
विज्ञापन

एनसीवीटी के तहत चलने वाले ज्यादातर लोकप्रिय ट्रेडों की सीटें लगभग भर चुकी हैं। वहीं एससीवीटी के कुछ कोर्सों में विद्यार्थियों की कम रुचि के कारण सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए विभाग ने विद्यार्थियों को दोबारा मौका दिया है। इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी देख सकेंगे और अपनी पसंद के कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद मेरिट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। दाखिले के लिए संबंधित आईटीआई में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा और जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

जिले में नौ राजकीय और 10 निजी आईटीआई संचालित हैं। इनमें युवाओं को विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाता है। आईटीआई में मिशन एडमिशन की प्रक्रिया 2 जुलाई से चल रही है। कई चरणों की काउंसलिंग और सीट आवंटन के बाद भी एससीवीटी की कुछ सीटें खाली रह गई हैं। आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि एससीवीटी कोर्सों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसरों में से एक है। विद्यार्थी 19 सितंबर तक खाली सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद दाखिले के संबंध में विभाग के आगामी आदेशों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed