फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The police stopped the vehicles by talking about the CM's visit.

सीएम दौरे की बात कहकर गाड़ियों को पुलिस ने रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The police stopped the vehicles by talking about the CM's visit.
सीएम के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने दर्जनों गाड़ियों को पुलिस लाइन मैदान में रोक लिया। सुबह से लेकर सायं करीब सात बजे तक इन वाहन चालकों को यहां रोका गया। दबी आवाज में कुछ चालकों ने रोष जताया।
विज्ञापन

इसके बाद सायं तक कई चालकों ने विरोध किया। इसके बाद चालकों को गाड़ियों सहित छोड़ दिया। चालकों ने कहा कि उन्हें सुबह से ही यहां बेवजह रोक लिया। बड़े ट्राले हों या पिक या अन्य गाड़ियां, जिसमें कई रेत आदि से भरे हुए थे। उन्हें पुलिस लाइन में रख लिया। ट्रक यूनियन कैथल की ओर से एक चालक ने कहा कि उनके वाहन बैरिकेडिंग के लिए नहीं हैं। वे रोजगार के लिए इन्हें चला रहे हैं। यदि वाहनों को सीएम के कार्यक्रम के दौरान किसानों व अन्य लोगों को रोकने के लिए प्रयोग किया जाए तो उन्हें पांच हजार रुपये का मानदेय दिया जाए। दोपहर के समय एक ट्राला चालक करीब डेढ़ टन केला लिए हुए था। जो अपनी व्यथा सुनाते हुए रोने लगा। इसके बाद सभी चालकों ने पुलिस कर्मचारी से प्रार्थना की तो उसे लुधियाना जाने के लिए छोड़ दिया गया। इसके बाद सायं के समय प्रशासन ने सीएम का कार्यक्रम रद्द होने के बाद सभी वाहन चालकों को छोड़ दिया। वहीं ट्राफिक पुलिस प्रभारी ने कहा कि यहां चालकों व परिचालकों को केले, समोसे, खाना दिया गया। रात को रुकते तो यहां रहने की जगह भी दी जाती। सभी को वाहनों सहित जाने दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी लोकेंद्र सिंह व डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि पीएम का कार्यक्रम हो या सीएम का। या अन्य कोई जरूरत पड़े, उस समय सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाए किए जाते हैं। चालकों को यहां रोकने के लिए हर संभव सुविधा खाने, पीने सहित जरूरत पड़ी तो रहने की भी जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed