{"_id":"62e04cb2f205b24d160c163a","slug":"the-newlyweds-absconded-after-feeding-intoxicants-to-the-in-laws-kaithal-news-knl1159105171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर नवविवाहिता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर नवविवाहिता फरार
विज्ञापन
कैथल। ससुराल पक्ष के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गई। पति की ओर से इस संबंध में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी रामनिवास ने बताया कि वह निजी बस पर नौकरी करता है। आरोप है कि गांव के ही जिले सिंह ने उसकी शादी 12 जुलाई को देहरादून के भोजपुर गांव की युवती से कराई थी। विधि विधान से शादी के बाद नई दुल्हन को वो घर ले आए थे, लेकिन 24 जुलाई की रात को नवविवाहिता ने सभी घरवालों को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। जब परिजन बेसुध हो गए तो विवाहिता रात में बिना बताए फरार हो गई।
25 जुलाई की सुबह जब चाचा रामफल ने घर आकर देखा तो सभी की हालत नाजुक मिली। इसके बाद उसको, उसके पिता नफे सिंह, माता ओमी देवी को इलाज के लिए पहले पाड़ला सरकारी अस्पताल और फिर नागरिक अस्पताल कैथल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि नवविवाहिता उनके घर से कीमती सामान भी ले गई है, जिसका आकलन तबीयत ठीक होने के बाद ही किया जा सकेगा। एएसआई रामफल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।