फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The newly elected president said- development will be the priority

Kaithal News: नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले- विकास करवाना रहेगी प्राथमिकता

Thu, 13 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 13 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The newly elected president said- development will be the priority
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मतणगना के बाद निर्वाचित अध्यक्षों का कहना है कि क्षेत्र में विकास करवाना ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि जीत के बाद अब वह विकास करने के बाद जनता के वोट का कर्ज चुकाएंगे। उनका कहना है कि उनके शहर के लोगों की नगर पालिका से जुड़ी जो भी समस्या होगी, उसे जल्द ही दूर किया जाएगा।

सीवन में गलियाें और सड़कों की बदहाल स्थिति, अब सुधारेंगे

सीवन नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी ने कहा कि सीवन कस्बे में इस समय गलियाें और सड़कों की बदहाल स्थिति है। इसके साथ ही सीवरेज व्यवस्था भी शुरू नहीं हो सकी है। अब वह इन सभी समस्याओं को सुधारेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीवन में सभी मूलभूत सुविधाएं शहर के लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं के लिए शिक्षा सुधारने और शहर के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का प्रयास करेंगी। सीवन में इस समय न तो पार्क है और न ही खेल का कोई मैदान। यह सभी सुविधाएं शहर के लोगों को मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब होगा भरपूर विकास ः कलायत नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष अंकित जैलदार ने कहा कि उन्हें भारी मतों से जिताने पर वे कलायत की जनता का आभार जताते हैं।

उन्होंने कहा कि अब कलायत शहर का भरपूर विकास होगा। कहा कि कलायत नगर पालिका काफी पुरानी पालिका है। इसके बावजूद कलायत नगर काफी पिछड़ा हुआ शहर बना हुआ है। अब इसमें विकास की रफ्तार तेज करने का काम किया जाएगा।

पूंडरी शहर को बनाएंगे सबसे अच्छा शहर ः पूंडरी नगर पालिका अध्यक्ष बबली गोस्वामी ने कहा कि पूंडरी में पानी निकास की सबसे प्रमुख समस्या है। इस समस्या का समाधान करना ही पहली प्राथमिका रहेगी। गोस्वामी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अब वे पूंडरी शहर को सबसे अच्छा शहर बनाएंगी। कहा कि शहर के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर अब वह खरा उतरने कर पूरा प्रयास करेंगी।

दोपहर बजे तक साफ हो गए नतीजे

इस बार चुनाव ईवीएम से हुए थे और परिणाम सुबह जल्दी ही सामने आ गए। जैसे ही मतगणना शुरू हुई... धड़ाधड़ा परिणाम आते गए। दोपहर तक सभी नतीजे साफ हो गए थे।

सुबह आठ बजे मतगणना आरंभ हुई। इसके बाद केवल 15-30 मिनट में ही पहले और दूसरे वार्ड का परिणाम सामने आ गया। सुबह 10 बजे से पहले ही सभी पार्षदों के साथ साथ अध्यक्ष पदों के भी रुझान सामने आने लगे थे।


होली और दिवाली साथ

नगर पालिकाओं चुनाव के नतीजे आने पर विजेताओं ने एक साथ दिवाली और होली मनाई। पूरा दिन जश्न का माहौल चलता रहा। एक और सभी एक दूसरे को होली के रंग लगा रहे थे वहीं दूसरी और समर्थक पटाखे बजा कर खुशी का इजहार कर रहे थे। पूरा दिन एक के बाद एक विजय जुलूस निकलते रहे। एक वार्ड का जुलूस निकल कर जाता तो इतने में पीछे से दूसरे वार्ड का जुलूस निकल कर आ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed