फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The municipal council team seized goods kept in front of 30 shops.

Kaithal News: 30 दुकानों के आगे रखे सामान को नगर परिषद टीम ने किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The municipal council team seized goods kept in front of 30 shops.
बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती टीमें। प्रवक्ता
कैथल। शहर में ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने करीब 30 दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि शहर में सुगम व सुरक्षित और निर्बाध यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए थाना प्रबंधक यातायात की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस और कैथल नगर परिषद की टीम की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसके तहत छात्रावास रोड, रेलवे गेट, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, सब्जी मंडी, नरवानियां बिल्डिंग, चंदाना गेट के पास दुकानदारों व रेहड़ी वालों की ओर से किया गया अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान टीम ने करीब 30 दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त किया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाया गया और उन्हें बताया गया कि दोबारा भी दुकान के सामने सड़क पर सामान रखने पर उनका सामान जब्त किया जाएगा। इस अवसर पर दुकानदारों की ओर से पुलिस को सहयोग देते हुए आश्वासन दिया गया कि वे आगे से पुलिस प्रशासन के कल्याणकारी कार्य में सहयोग करके सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेंगे। दुकानदारों की ओर से सड़क पर सामान रखने व दुकान के आगे वाहन खड़ा होने से रास्ता काफी तंग हो जाता है जिससे आमजन को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed