फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The land was grabbed by saying that illiterate brother should get loan, case registered

अनपढ़ भाई को लोन दिलाने की बात कहकर हड़पी जमीन, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The land was grabbed by saying that illiterate brother should get loan, case registered
कैथल। बिजली निगम के लाइनमैन द्वारा अपने ही चचेरे भाई की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने भाई की अन पढ़ता का फायदा उठाकर बैंक से लोन दिलवाने की बात कहते हुए धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इसके लिए अपने एक जानकार को भी साजिश में शामिल किया गया। जो अनपढ़ बुजुर्ग को कैथल लेकर पहुंचे और कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करवाए। बुजुर्ग को जब धोखाधड़ी का पता चला तो उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी लेकिन पुलिस ने भी आरोपियों की पहुंच के कारण कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार बुजुर्ग को कोर्ट की शरण लेकर केस दर्ज करवाना पड़ा।
विज्ञापन

गांव क्योड़क निवासी महीपाल ने आरोप लगाया कि उसके पास डेढ़ एकड़ जमीन है। वह अपनी जमीन पर लोन लेना चाहता था। बिजली निगम में कार्यरत उसके चचेरे भाई विक्रम ने उसे बैंक से लोन दिलवाने का झांसा दिया। भाई उसे कैथल ले गया। वहां नंबरदार राजकुमार और प्रीतम सिंह गवाह के तौर पर मौजूद थे। महीपाल का आरोप है कि वह अनपढ़ है। कैथल में कुछ कागजात पर उसके अंगूठे लगवाए और प्रीतम ने भी हस्ताक्षर किए। उसे बताया गया कि जमीन बैंक को गिरवी रखने के लिए ऐसा किया गया है। उसके बाद वह लोन के बारे में पता करने के लिए कई बार विक्रम के घर गया। विक्रम ने उसे कहा कि बैंक ने लोन देने से मना कर दिया। आरोप है कि उसने अगस्त 2021 में जमीन के कागजात निकलवाए तो पता चला कि उसकी जमीन 10 लाख रुपये में विक्रम के पास गिरवी रखी है। विक्रम ने 10 लाख रुपये का चैक दिया, जबकि उसे न रुपये मिले और न ही 10 लाख रुपये का कोई चैक मिला है। आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। थाना सदर पुलिस ने विक्रम व प्रीतम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच एएसआई रामनिवास को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed