फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The issue of pending city square raised in the assembly

विधानसभा में उठा कैथल के सिटी स्कवॉयर, सब्जी मंडी व संस्कृत विश्वविद्यालय के निर्माण का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The issue of pending city square raised in the assembly
कैथल। जिले की विभिन्न समस्याएं विधानसभा में गूंजीं। विधायक लीला राम ने विधानसभा सत्र के पहले दिन कैथल से जुड़े कई मुद्दे उठाकर उन्हें जल्द पूरा कराने की मांग की। अध्यापकों की आवाज उठाने के कारण उन्हें अध्यापक वर्ग की ओर से भी धन्यवाद मिला।
विज्ञापन

विधायक लीला राम ने विधानसभा कैथल में करीब 58 करोड़ रुपये के लंबित सिटी स्क्वायर के मुद्दे को उठाया और सीएम मनोहर लाल द्वारा स्वीकृत प्रोजेक्ट पर काम जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इसके साथ ही सब्जी और खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी कैथल जिले में जिला मुख्यालय पर स्थित केवल आधा एकड़ की सब्जी मंडी को देखते हुए जींद रोड पर स्थित मंडी की जगह में सब्जी मंडी बनाने की मांग उठाई। साथ ही कैथल में चल रहे संस्कृत विश्वविद्यालय के भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। विधायक ने थाना शहर के पास बनने वाली मल्टीस्टोरी पार्किंग का मुद्दा भी उठाया और इस पर काम पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंडी को लेकर अनुमति दे दी है। सीएम मार्केटिंग बोर्ड भी सब्जी मंडी बनाने की सहमति दे चुका है। इस पर काम जल्दी शुरू किया जाए। उन्होंने ग्योंग ड्रेन का मुद्दा भी उठाया। बताया कि उन्होनें विधानसभा में अतिथि अध्यापकों की बात रखते हुए कहा कि यह समस्या कांग्रेस की देन है। अध्यापक वर्ग का सम्मान होना चाहिए। लेकिन, 17 साल से इन्हें कोई अतिथि, कोई गेस्ट तो कोई 20 हजारी कहता है। इसीलिए इन्हें नियमित किया जाए। विधायक ने नौकरी से हटाए गए 819 ड्राइंग टीचर्स की आवाज उठाते हुए उन्हें भी नौकरी पर वापस लेने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर्स और नंबरदारों की भी बात विधानसभा में रखी। कहा कि अभी सत्र तीन दिन तक चलेगा। इसमें वे मांग उठाएंगे कि वोकेशनल टीचर्स की भी सुनी जाए। 157 वोकेशनल टीचर तो 48 हजार रुपये वेतन ले रहे हैं। 2278 टीचर महज 23 हजार में काम कर रहे हैं। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे, ताकि इन्हें समान मानदेय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed