फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The issue of land of Maa Mahakali temple deepened in Badhsikri Kalan

गांव बढ़सीकरी कलां में गहराया मां महाकाली मंदिर की जमीन का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
The issue of land of Maa Mahakali temple deepened in Badhsikri Kalan
कलायत। कलायत के गांव बढ़सीकरी कलां में मां महाकाली मंदिर की जमीन का मुद्दा गहरा गया है। रविवार को महंत कन्हैया गिरी और श्रद्धालुओं ने जैसे ही धार्मिक स्थल की चहारदीवारी के निर्माण को शुरू किया तो शिकायत डायल 112 पर जा पहुंची। सूचना मिलने पर डायल 112 व कलायत थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। हालातों को देखकर जमीन की स्थिति स्पष्ट करने के मकसद से बीडीपीओ से संपर्क किया गया।
विज्ञापन

बीडीपीओ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। विभागीय प्रक्रिया के अनुसार कदम उठाया जाएगा। उधर, महंत कन्हैया गिरी ने बताया कि जमीन मंदिर की है। इस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। ग्रामीण और श्रद्धालु इस पक्ष में हैं कि धार्मिक स्थल की जमीन का संरक्षण हो। इसके साथ ही सफाई और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए महंत द्वारा अनशन का एलान किया गया है। उधर, थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। उन्होंने 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव बड़सीकरी कलां में मंदिर की चहारदीवारी को लेकर विवाद हो गया। इसके मद्देनजर पुलिस टीम मौका स्थल पर पहुंची और हालातों का मुआयना किया गया है। ग्रामीणों से सहयोग और शांति की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed