फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The hope of starting the work of City Square, which stopped for a year

एक साल से रूके सिटी स्कवेयर के काम के शुरू होने की उम्मीद जगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
The hope of starting the work of City Square, which stopped for a year
51-कैथल। निमार्णधीन सिटी स्कवॉयर - फोटो : Kaithal
कैथल। एक साल से बंद पड़े करीब 58 करोड़ रुपये के सिटी स्क्वेयर प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक लीला राम की मांग पर सिटी स्क्वेयर के निर्माण के लिए 7.64 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। पिछले एक साल से इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। निर्माण एजेंसी ने 11 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए हाईकोर्ट में सरकार के खिलाफ केस दायर किया है।
विज्ञापन

करीब 32 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ कांग्रेस सरकार में वर्ष 2015 में इस प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके बाद भाजपा सरकार में यह प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की शिकायतों की भेंट चढ़ गया। इसके भुगतान में की गई गड़बड़ी के मामले में तत्कालीन नगर परिषद चेयरपर्सन सहित अधिकारियों के खिलाफ सीएम कार्यालय की टीम की जांच के बाद केस दर्ज किया गया था। तब से इस प्रोजेक्ट का कार्य रुका हुआ है। अब तक इस प्रोजेक्ट पर करीब 30 से 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इसके लिए करीब 28 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। निर्माण एजेंसी 11 करोड़ रुपये के भुगतान और मांग कर रही है। तीन भवनों में से एक भवन में पहली मंजिल का लेंटर डाला जा चुका है। नींव आदि भरने का काम पूरा हो चुका है। एक साल से निर्माण कार्य बंद होने के कारण बारिश आदि के चलते अब तक का किया गया काम भी खराब हो रहा है। अब इसकी लागत करीब 58 करोड़ रुपये हो गई है। नगर परिषद के इओ कुलदीप मलिक ने कहा कि विधायक लीला राम की मांग पर सीएम मनोहर लाल ने सिटी स्क्वेयर प्रोजेक्ट के लिए 7.64 करोड़ रुपये की राशि जारी की है इस प्रोजेक्ट पर काम फिर शुरू किया जाएगा। चाहे इसके लिए टेंडर दोबारा लगाया जाए या फिर कोई और रास्ता निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सिटी स्क्वेयर पूरा करने की मांग की थी। जिसके तहत उन्होंने राशि जारी कर दी है। अब अधिकारियों माध्यम से इस प्रोजेक्ट के बंद पड़े कार्य को शुरू करवाया जाएगा। - विधायक लीला राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed