{"_id":"665f932cdb98afe9a7049bd4","slug":"the-heartbeats-of-the-supporters-kept-going-up-and-down-throughout-the-round-kaithal-news-c-18-1-knl1004-404212-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राउंड संग ऊपर-नीचे होती रहीं समर्थकों की धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राउंड संग ऊपर-नीचे होती रहीं समर्थकों की धड़कनें
Wed, 05 Jun 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। लोकसभा चुनाव की मतगणना के नतीजों को लेकर आज सभी पार्टियों के समर्थक दिनभर टीवी व मोबाइलों से चिपके रहे। प्रत्येक राउंड की मतगणना के बाद वोटों का अंतर जिस प्रकार से घट बढ़ रहा था वैसे वैसे समर्थकों की सांसें भी दिनभर ऊपर नीचे होती थी।
मतगणना के दौरान कई दौर ऐसे आए जब गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी की वोटों अंतर मात्र कुछ सौ वोटों से ऊपर नीचे होता रह। एक राउंड में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल बढ़त लेते तो अगले ही राउंड में गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता कुछ सौ वोटों से उनसे आगे निकल जाते लेकिन अगले ही राउंड में नवीन जिंदल गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता को कुछ सौ वोटों से पछाड़ देते।
दिन भर चले इस उलट फेर के चलते दोनों पार्टियों के समर्थकों की सांसें हलक में अटकी रही। गुहला से भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर आज दिनभर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच रहकर हर एक राउंड की मतगणना जानकारी लेते रहे। नवीन जिंदल भी अलग अलग हलके के आगू नेताओं से फोन कर यह जानकारी लेते दिखे कि उन्हें किन किन बूथों से बढ़त मिल सकती है और किन किन बूथों से वे पिछड़ सकते हैं।
विज्ञापन
दसवें राउंड के बाद जैसे ही नवीन जिंदल की बढ़त सुरक्षित जोन में पहुंची तो उनके समर्थकों के चेहरे चमक उठे। जिंदल के जीत के बाद पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की अगुवाई में समर्थकों ने ऊधम सिंह चौक पर खुशी मनाई और गुलाल उड़ाकर ढोल की थाप पर जमकर थिरके। कुलवंत बाजीगर ने गुहला हलका के सभी मतदाताओं का आभार जताया है।
कलायत में जीत का मनाया जश्न
कलायत। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने कलायत में जश्र मनाया। भाजपा नेता जयदीप राणा, राकेश कंसल व राहुल राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंडी में लड्डू बांटे व एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। कार्यकर्ता जीत की खुशी में ढोल की थाप पर थिरके व आतिशबाजी कर जश्र मनाया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद