{"_id":"68cb1a458e17f3b19c03cb55","slug":"the-group-of-classes-8-to-12-stood-first-in-folk-dance-kaithal-news-c-245-1-kht1005-137983-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लोक नृत्य में कक्षा 8 से 12 का समूह रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लोक नृत्य में कक्षा 8 से 12 का समूह रहा प्रथम
Thu, 18 Sep 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
17केएलटी50:प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी आयोजको के साथ संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत में बुधवार को खंड स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के समूह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार नैन ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली टीमें अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशानुसार खंड कलायत के विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों ने अलग-अलग विधाओं में प्रतिभाग किया। डाइट कैथल से राजकुमार, डीआरयू विंग इंचार्ज, ने कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजक मंडल की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर देती हैं।