फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The fourth merit list will be released on August 4 in ITI

Kaithal News: आईटीआई में 4 अगस्त को जारी होगी चौथी मेरिट सूची

Mon, 28 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 28 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The fourth merit list will be released on August 4 in ITI
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश के राजकीय और प्राइवेट आईटीआई में मिशन एडमिशन अभियान जारी है। 27 जुलाई को तीसरी काउंसलिंग का शेड्यूल पूरा होने के बाद विभाग ने अब चौथे दौर की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है, ताकि रिक्त सीटों को भरा जा सके।

केवल वे छात्र ही शामिल होंगे जिन्होंने पहले ही विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। विभाग के अनुसार, 30 जुलाई को रिक्त सीटों की जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। इसी दिन और 31 जुलाई को छात्र अपनी पसंदीदा ट्रेड और संस्थान की ऑप्शन चॉइस में बदलाव कर सकेंगे।
विज्ञापन


चौथी मेरिट लिस्ट 4 अगस्त को जारी की जाएगी, जिसके आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को 4 से 8 अगस्त तक दस्तावेज़ सत्यापन (वेरिफिकेशन) कराना होगा। सत्यापन संबंधित आईटीआई में जाकर करवाना होगा। जो छात्र फिजिकल वेरिफिकेशन करवा देंगे, वे 4 से 9 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा कर अपनी सीट फाइनल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य व जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि विभाग द्वारा ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक कैथल जिले में 700 से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है।







उन्होंने स्पष्ट किया कि चौथे शेड्यूल में भी उन्हीं छात्रों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने पहले आवेदन किया हुआ है। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो विभाग फिर से आवेदन की प्रक्रिया खोल सकता है।

प्राइवेट आईटीआई में सीटें अभी भी खाली

सूत्रों के अनुसार, सरकारी आईटीआई की अधिकांश सीटें तीन काउंसलिंग में भर चुकी हैं, जबकि प्राइवेट संस्थानों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि प्राइवेट आईटीआई में सालाना फीस 25,000 से 30,000 रुपये तक होती है, जबकि राजकीय संस्थानों में नाममात्र शुल्क पर डिप्लोमा किया जा सकता है। इसी वजह से विद्यार्थी पहले सरकारी आईटीआई में दाखिला लेना पसंद करते हैं और बाद में विकल्प के रूप में प्राइवेट संस्थानों की ओर रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed