फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The fleet of buses will soon increase in the roadways depot, the hope of operating on the new routes

350 में से 35 बसें मिल सकती हैं कैथल रोडवेज डिपो को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The fleet of buses will soon increase in the roadways depot, the hope of operating on the new routes
कैथल। रोडवेज में बसों का बेड़ा जल्द बढ़ने की उम्मीद है। इसके तहत कैथल डिपो को 35 बसें मिल सकती हैं, जिससे कई नए रूटों पर बसों का संचालन हो सकता है। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों की ओर से कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

कैथल डिपो से फिलहाल रोडवेज की 87 बसें संचालित हो रही हैं। बसों की संख्या कम होने से कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी शिकायतें भी डिपो अधिकारियों के पास पहुंचती रही है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए डिपो अधिकारियों की ओर से 35 बसों की डिमांड पूर्व में भेजी जा चुकी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द डिपो को नई बसें मिल सकती हैं। विदित हो कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बीते रोज कष्ट निवारण समिति की बैठक में 800 नई बसें रोडवेज डिपो में शामिल करने की बात कही थी। साथ ही 350 बसें मार्च तक सभी डिपो में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था, लेकिन किस डिपो को कितनी बसें आवंटित की जाएगी, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल जिले में रोडवेज की ओर से 87 बसें संचालित हो रही हैं। इसके अलावा 23 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत दौड़ रही हैं, लेकिन आबादी को देखते हुए यह बसें कम पड़ रही हैं। इस संबंध में डिपो के प्रबंधक रोहताश ने बताया कि कैथल डिपो में 35 बसें शामिल करने के लिए डिमांड भेजी गई है। मार्च तक बसें बेड़े में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed