{"_id":"6169c96082c3d76c65498e16","slug":"the-family-said-a-person-from-the-family-together-killed-the-mother-and-daughter-kaithal-news-knl866138138","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन बोले-परिवार के ही एक शख्स ने मिलकर की मां-बेटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन बोले-परिवार के ही एक शख्स ने मिलकर की मां-बेटी की हत्या
विज्ञापन
The family said - a person from the family together killed the mother and daughter
- फोटो : Kaithal
पूंडरी के गांव मोहना में मां-बेटी की हत्या के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर परिवार के ही एक व्यक्ति पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार नौकर इस्माइल को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, लेकिन दोषी को बख्शा भी नहीं जाएगा।
बुधवार देर रात में गांव मोहना में महिला गीता और उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई थी। जिसमें एक 11 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले में बताया था कि पैसे के लिए आरोपी इस्माइल अली ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस्माइल अली को गिरफ्तार करके शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
मां-बेटी की हत्या के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भर से असंतुष्ट परिजन शुक्रवार को पूंडरी थाने में पहुंचे। जहां एक शिकायत देकर परिवार के ही एक व्यक्ति दर्शन पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया। गीता की बहन व देवरानी सहित अन्य लोगों का आरोप है कि इस मामले में मृतका का देवर दर्शन मुख्य आरोपी है। मृतका गीता की देवरानी ज्योति कहना है कि 13 अक्तूबर को दर्शन व अन्य व्यक्तियों ने मिलकर गीता और उसकी बेटी स्मृति की बेरहमी से हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में अकेले दर्शन के नौकर इस्माइल अली को गिरफ्तार किया है। मृतका की बहन नीलम का आरोप है कि पहले भी दर्शन उसकी बहन को जमीन विवाद में जान से मारने की धमकी देता रहा है। परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उधर, मामले में एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। लोगों की संभावनाओं के अनुसार काम नहीं किया जाएगा। लोगों को लग रहा है कि किसी ने मर्डर करवाया है तो पुलिस देखेगी। किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। जब तसल्ली हो जाएगी की किसी अन्य व्यक्ति या परिजनों के अनुसार संबंधित व्यक्ति ने मर्डर करवाया है तो उसे निश्चित तौर पर गिरफ्तार किया जाएगा।