फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The family members, furious over the death of the youth, blocked the Kaithal bypass road

संदिग्धयुवक की मौत पर भड़के परिजनों ने कैथल बाईपास मार्ग पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The family members, furious over the death of the youth, blocked the Kaithal bypass road
कैथल। बीते रोज संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में नाराज परिजनों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। जिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कैथल-करनाल बाईपास रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस ने देर शाम तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसमें कैफे संचालक के अलावा एक अन्य युवक और महिला शामिल है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव मानस निवासी प्रभात की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसे किसी महिला ने एक ऑटो में बैठाया था। ऑटो चालक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया, जहां मंगलवार की सुबह पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंची तो परिजनों ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। जिला अस्पताल में मृतक के मामा नरेश का कहना है कि सोमवार दोपहर 12 बजे युवक प्रभात को गांव निवासी काला ने कैफे पर बुलाया था। उसके बाद वह स्कूटी लेकर ढांड रोड पर स्थित कैफे पर पहुंचा था। वहां पर कैफे में एक अन्य महिला ममता, कैफे संचालक रवि व उसके गांव के ही काला ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद ही उसकी मौत हुई है। परिजनों का आरोप था कि प्रभात के गुप्तांग पर चोट मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि सुबह आसपास की दुकानों में सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, पर कहीं भी फुटेज में शव दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसी आधार पर केस दर्ज करने की बात कही थी, लेकिन परिजन पहले ही हत्या का केस दर्ज करवाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने दोपहर दो बजे के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में कैथल-करनाल रोड बाईपास पर जाम लगा दिया। इससे राहगीरों को भी आने जाने में परेशानी हुई। जाम की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रविंद्र सांगवान व सिविल लाइन थाना एसएचओ बीरभान मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या का केस दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed