फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The examiner walked in without

बिना आभूषण उतारे अंदर चले गए 15 से 20 परीक्षार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The examiner walked in without
The examiner walked in without - फोटो : Kaithal
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पहले दिन की दो शिफ्टों में शनिवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा हुई। दोनों शिफ्टों में 13 हजार 900 में से 4895 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेटल डिटेक्टर से जांच करने वाली टीम द्वारा 15 से 20 परीक्षार्थियों को बिना आभूषण उतरवाए अंदर जाने दिया गया। जिसे परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने देख लिया और परीक्षार्थियों को दोबारा आभूषण उतरवा कर इंट्री दी।
विज्ञापन

हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल ममता कौशिक ने बताया कि जांच करने वाली टीम थोड़ा देरी से पहुंची और आते ही उन्होंने विद्यार्थियों को बिना बालियां या अन्य कड़े आदि उतरवाए अंदर जाने दे दिया। आगे वह स्वयं चेकिंग पर थीं तो उन्होंने उन परीक्षार्थियों को रोक कर बाहर भेज दिया। बाद में उक्त टीम को नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद करीब 15 से 20 परीक्षार्थियों को बाहर भेजकर बालियां व अन्य आभूषण उतरवा कर परीक्षा केंद्र में इंट्री दी गई। यह प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन

उधर, सुबह साढ़े आठ बजे ही शहर में बनाए गए 34 परीक्षा केेंद्रों के बाहर भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया। सुबह की परीक्षा साढ़े नौ बजे तक इंट्री दी गई। परीक्षा का समय साढ़े दस से बाहर बजे तक रहा। दोपहर की शिफ्ट में दो बजे तक इंट्री दी गई। परीक्षा का समय तीन से साढ़े चार बजे तक रहा। रविवार को भी दो शिफ्टों में परीक्षा का यही शेड्यूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैमर के कारण प्रभावित रहा मोबाइल नेटवर्क- शहर में 34 परीक्षा केंद्रों पर जैमर के कारण आस-पास की कालोनियों व बाजारों में मोबाइल नेटवर्क प्रभावित रहा और लोगों को कॉल करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाकर फोटो स्टेट व स्टेशनरी जैसी दुकानें बंद रखने के आदेश थे, लेकिन कई स्थानों पर दुकानें बिना रोक टोक के खुली रही। हर परीक्षा केंद्र के बाहर करीब 15-15 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात किया गया था। इनमें महिला कर्मी भी शामिल थी।
गृह जिले में सेंटर आना भी परीक्षार्थियों के लिए बना राहत-
इस बार परीक्षार्थियों के गृह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जो उनके लिए काफी राहत का कारण बना। मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग के बाद ही केंद्रों में परीक्षार्थियों को एंट्री दी गई। हालांकि दूसरे जिलों से भी केंद्रों में परीक्षार्थी आए थे, लेकिन ज्यादातर संख्या लोकल की ही रही।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कोई भी असामान्य मामला सामने नहीं आया। एक परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी एक सीट आगे बैठ गया था, जिसे बाद में उसकी जगह पर बैठाया गया। फोटो स्टेट आदि की दुकानों को रविवार को नियमानुसार बंद करवाया जाएगा।
डीसी बोले- शांतिपूर्वक रही परीक्षा
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि ग्राम सचिव की परीक्षा के प्रात:कालीन सत्र में 6950 उम्मीदवारों में से 4462 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिसका प्रतिशत 64.20 रहा। इसी प्रकार सायं कालीन सत्र में 6950 उम्मीदवारों में से 4543 ने परीक्षा दी, जिसका प्रतिशत 65.36 रहा। दोनों सत्रों में 9 हजार 5 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर जांच-पड़ताल के बाद उम्मीदवरों को अंदर प्रवेश की स्वीकृति दी गई तथा बायो मैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। 10 जनवरी को प्रात: कालीन सत्र में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक तथा सायं कालीन परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से सायं 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षार्थी बोले- ज्यादा मुश्किल नहीं था पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे ज्यादातर परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार पहले के पेपरों के मुकाबले परीक्षा आसान थी। केंद्रों में परीक्षा के समय किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आई। उड़नेदस्ते के लिए गठित की गई टीमों ने भी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जाट शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने पहुंची कुरुक्षेत्र निवासी कुसुम ने बताया कि वह छह बजे घर से चली थी और सही समय पर पहुंच गई। सेंटर दूसरे जिले में था, लेकिन ज्यादा दूर नहीं था।
आजाद नगर से पहुंची कविता ने बताया कि पेपर भी ठीक था। सेंटर में हर सुविधा उन्हें प्रदान की गई। ज्यादातर सवाल पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े ही थे। गृह जिले में परीक्षा होना भी अच्छी बात रही।

गांव चंदाना निवासी प्रदीप ने बताया कि परीक्षा काफी आसान थी। जिसने मेहनत से पढ़ाई की है वह आसानी से इसे क्लीयर कर देगा। सेंटर में भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed