{"_id":"6216860d9fd8da3bae67986b","slug":"the-department-put-a-white-strip-on-the-decaying-road-kaithal-news-knl99931945","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़क पर ही विभाग ने लगवा दी सफेद पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़क पर ही विभाग ने लगवा दी सफेद पट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। बाबा लदाना होते हुए कैथल से खरकां जाने वाली खस्ताहाल सड़क पर विभाग ने दोबारा निर्माण करने या मरम्मत करने से पहले ही सफेद पट्टी लगा दी। इससे आसपास के ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि खस्ताहाल सड़क की मरम्मत करवाने की जगह विभाग सफेद पट्टी पर पैसे खर्च कर रहा है। विभाग को पहले सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न रहे। सड़क के गड्ढों में सफेद पट्टी लगाने का कोई औचित्य नहीं है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार पीड्ब्ल्यूडी विभाग को इस सड़क बनवाने के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन मरम्मत नहीं की जा रही है। सड़क की पहले मरम्मत करवानी चाहिए। इसके बाद सफेद पट्टी लगानी चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो।
कोहरे के समय थी पट्टियों की जरूरत
ग्रामीण राजेंद्र, रामनिवास, राजा, संदीप और मंदीप का कहना है कि सफेद पट्टियों की जरूरत धुंध के मौसम में थी लेकिन उस समय सड़क पर कोई पट्टी नहीं लगाई गई। धुंध में वाहन सड़क से नीचे उतर जाते थे। कई बार दुर्घटनाएं भी हुईं। उस समय सड़क पर पट्टी लगानी चाहिए थी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केसी पठानिया ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सफेद पट्टी लगाई गई है। वहीं सड़कको नए सिरे से बनाने के लिए टेंडर भेजा गया है। जल्द से जल्द टेंडर लगने की उम्मीद है। सड़क जल्द से जल्द दोबारा बनाई जाएगी।