{"_id":"62deeb1613b8e811544e79df","slug":"the-city-will-be-monitored-through-the-third-eye-kaithal-news-knl115790560","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख से होगी शहर की निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख से होगी शहर की निगहबानी
विज्ञापन
25-कैथल। शहर के मुख्य नवग्रह चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाते हुए कर्मी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। अब शहर की तीसरी आंख से निगरानी होगी। इसके लिए पुलिस व सामाजिक संस्थाओं ने पांच चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम एसपी कार्यालय में रहेगा। अब शहर में किसी भी अप्रिय गतिविधि होने पर कैमरों की मदद ली जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि करीब सात साल पहले नगर परिषद की ओर से 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। अब यह सभी कैमरे खराब पड़े हैं। कैमरों के तार व डीवीआर गायब है। ऐसे में लूट, चोरी समेत अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश निकल जाते हैं और पुलिस तलाशती रहती है। चौक चौराहों पर नए कैमरे लग जाने के बाद आरोपियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। एसपी ने जल्द शहर के मुख्य स्थानोें पर कैमरे लगाने की बात कही थी।
फिलहाल पिहोवा चौक पर चार सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। अंबाला बाईपास नाका, करनाल रोड छोटू राम चौक, चीका रोड व जींद बाईपास पर एक दो दिन में कैमरे लगाए जाएंगे। पहले चरण में 20 कैमरे लगाए जाएंगे। उसके बाद अन्य चौक पर कैमरे लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि शहर में लंबे समय से मांग उठ रही थी कि सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करवाए जाएं। अब नए कैमरे लगाए जाएंगे। शहर के सभी प्रमुख चौकों पर ये कैमरे लगेंगे। ताकि अप्रिय वारदात में महत्वपूर्ण सुराग मिल सके। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैें।