फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The city resonated with fireworks to celebrate victory over Pakistan

Kaithal News: पाक पर जीत का जश्न पटाखों से गूंजा शहर

Tue, 16 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The city resonated with fireworks to celebrate victory over Pakistan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एशिया कप में पाकिस्तान पर मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया ने सिर्फ मैदान ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीत लिया। मुजफ्फरपुर में इस जीत का जश्न देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। पटाखों की गूंज, तिरंगे का लहराना और भारत माता की जय के नारों ने शहर को जीत के उत्साह में डुबो दिया।

क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत का जमकर जश्न मनाया। देर रात लोग तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर निकले और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान पटाखे फोड़े गए, फूलझड़ियां जलाई गईं और जीत की खुशी पूरे शहर में गूंज उठी। एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन


जश्न के दौरान लोगों ने सूर्यकुमार यादव को देश का योद्धा बताया और टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सराहना की। कई प्रशंसकों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने को राष्ट्रभक्ति का संदेश करार दिया। युवा खिलाड़ियों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हर मैच केवल खेल नहीं, बल्कि जज़्बात और सम्मान का मामला होता है। जब भारत जीतता है तो करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान और दिलों में गर्व भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि भारत की यह जीत उनके लिए दीवाली की खुशी के बराबर है। यह केवल खेल नहीं, बल्कि भावना की जीत है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर टीम इंडिया ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया, जिसके लिए वे सभी खिलाड़ियों को सलाम करते हैं।

जश्न में आजाद विक्रम, सुनील, प्रदीप, विकास राहुल, मोहित, अभिषेक, ईश्वर और नरेंद्र समेत 50 से अधिक लोग शामिल थे। सभी ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत जिंदाबाद के नारे लगाए और टीम इंडिया को बधाई दी।


हाथ न मिलाने को सराहा

टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। दोनों ने एक-दूसरे से नजरें भी नहीं मिलाईं। अंतर्राष्ट्रीय मैचों में टॉस के बाद दोनों कप्तानों के हाथ मिलाने की परंपरा रही है। सूर्य कुमार की लोगों ने तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed