फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Brahmins offered sacrifices with shouts of victory

Kaithal News: ब्राह्मणों ने जय घोष के साथ डालीं आहुतियां

Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The Brahmins offered sacrifices with shouts of victory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन रोड की ब्राह्मण धर्मशाला में परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मणों ने भार्गव का जय घोषकर यज्ञ में आहुतियां डाली और विश्व के कल्याण की कामना की। पंडित प्रेम प्रकाश ने वैदिक रीति रिवाज से मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ संपन्न करवाया।

डॉ. प्रदीप शर्मा व डॉ. जयंती शर्मा यज्ञ में मुख्य यजमान रहे। उन्होंने सपत्नीक वेद मंत्रों के साथ अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ का शुभारंभ किया। यज्ञ पुरोहित पंडित प्रेम प्रकाश शास्त्री ने मंत्रों का उच्चारण कर उनका हिंदी में अनुवाद कर अर्थ बताते हुए कहा कि यज्ञ के दौरान ‘ॐ परशुरामाय नमः’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना बेहद शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


प्रधान विक्की शर्मा, नरेश भारद्वाज,बीरबान करोड़ा, बालकृष्ण सिरटा, चंद्र भान शास्त्री ने मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति का अभिषेक किया और उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर समाज के लिए मंगल कामना की। सभी ने सामूहिक यज्ञ की परिक्रमा की ओर उसके बाद आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान विक्की शर्मा ने कहा कि देश आज बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। त्रेता युग में भी इसी तरह के हालाते और अत्याचारी आम जनमानस पर कुठाराघात कर रहे थे। तब परशुराम जी का अवतार हुआ। उन्होंने आततायियों का वध कर धर्म की सत्ता को स्थापित किया।

आज परशुराम जी की शिक्षाओं को याद कर देश और समाज के हित में काम करना जरूरी है। इस मौके पर मनदीप सिरटा, सुमन शर्मा, प्रभात शर्मा, सीमा शर्मा, योगी शर्मा, बालकिशन शास्त्री, रामकुमार शर्मा सिंगवाल, बीरबान करोड़ा, राजेंद्र शर्मा, कपिल खेड़ी, विकास गुहना, मनदीप बाबा लदाना, ईश्वर पाड़ला, सुरेश जांझ, रामलाल शास्त्री, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

शहर में 11 मई को निकलेगी परशुराम की पालकी
प्रधान विक्की शर्मा ने बताया कि 11 मई को धर्मशाला में परशुराम जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम होगा। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली मुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता सांसद नवीन जिंदल करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर शहर में भगवान परशुराम की पालकी सजाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अन्य देवी देवताओं की झांकियां भी सजाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed