फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The beauty of the city is being eclipsed by illegal hoardings

Kaithal News: अवैध होर्डिंग से शहर की सुंदरता को लग रहा ग्रहण

Sun, 21 Jan 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jan 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
The beauty of the city is being eclipsed by illegal hoardings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में मुख्य चौक और रास्तों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग से शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। इस समय नगर परिषद की अनुमति के बिना ही शहर के पिहोवा चौक, पुराना बस स्टैंड और ढांड रोड चौक पर होर्डिंग लगाए गए हैं। इन होर्डिंगों के कारण अब शहर की सुंदरता को लगातार ग्रहण लगता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।

गौरतलब है कि पिहोवा चौक से लेकर बस स्टैंड और पार्क रोड से लेकर पिहोवा चौक और नए बस स्टैंड से लेकर करनाल रोड पर कई जगहों पर बिना किसी साइट और अनुमति के ही होर्डिंग लगाए गए हैं। यह होर्डिंग भी शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस संबंध में नगर परिषद को ध्यान देना चाहिए। नीतियां बनाते समय साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि हर वर्ष कैथल नगर परिषद को भी लाखों रुपये की कमाई विज्ञापन की साइट पर होर्डिंग लगाने से होती है। हालांकि नप की ओर से होर्डिंग उतारने के लिए कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही स्थिति दोबारा पहले जैसे बन जाती है। इसका मुख्य कारण नप की ओर से होर्डिंग लगाकर निशुल्क प्रचार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना है। इस कारण शहर में होर्डिंग व फ्लैक्स की भरमार है। बिजली के खंभों, वृक्षों, स्ट्रीट लाइट के खंभों, चौक-चौराहों से लेकर सड़क भी अछूते नहीं है। लोगों ने सड़कों व गलियों में भी फ्लैक्स बोर्ड लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से होर्डिंग उतारने की कार्रवाई जारी रही है। नगर परिषद की ओर से विज्ञापन के लिए 42 साइट निश्चित की गई हैं। इनके अलावा अगर कहीं भी चौक, चौराहे, खंभे या सड़क पर होर्डिंग लगा मिला तो संबंधित के खिलाफ के कार्रवाई की जाएगी।

-कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

शनिवार को सुबह आसमान में छाय बादल। संवाद

शनिवार को सुबह आसमान में छाय बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed