फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The audience danced to Mahabir Guddu's 'Bamb Lahari'.

Kaithal News: महाबीर गुड्डू की बम्ब लहरी पर झूमे दर्शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to Mahabir Guddu's 'Bamb Lahari'.
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते पद्मश्री महाबीर गुड्डू व अन्य। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। फल्गु तीर्थ पर आयोजित फल्गु लोक कला महोत्सव के दूसरे दिन हरियाणवी लोककला और संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा और फल्गु मंदिर सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री महाबीर गुड्डू की बम्ब लहरी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, हरियाणवी लोकगीतों पर कलाकारों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय मूंदड़ी के कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाबीर गुड्डू की शिव आराधना से हुई। इसके बाद उन्होंने ‘बम्ब लहरी’ की प्रस्तुति दी। उनकी दमदार प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। प्रोमिला देवी और उनके दल ने देशा मै देश हरियाणा, नशे मै ना पाड़ियों, नशा घर का नाश और थारे आने से बढ़ गया मान हरियाणा का सहित कई लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। कलाकारों ने लोकनृत्य के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति के साथ नशामुक्ति का संदेश भी दिया। ‘गीता ज्ञान सुना कर बंदे’ की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग दिया। विधायक सतपाल जाम्बा ने स्वच्छता, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जैविक खाद्यान्न अपनाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया के मार्गदर्शन में हुआ। , इस मौके पर विधायक सतपाल जाम्बा, अतिरिक्त आयुक्त विवेकानंद शुक्ला, इंद्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष विनोद शर्मा विवेक, उमेश धर्मपाल शर्मा, वीरेंद्र चौधरी और सिद्धार्थ धर, संदीप नैन, पवन शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed