फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The attackers came armed with weapons in three vehicles

तीन गाड़ियों में हथियारों से लैस होकर आए थे हमलावर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
The attackers came armed with weapons in three vehicles
The attackers came armed with weapons in three vehicles - फोटो : Kaithal
गुरुद्वारे में हुए गोलीकांड से आसपास दहशत है। बताया जाता है कि तीन गाड़ियों से हमलावर हथियारों से लैस होकर आए थे। जिन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक कारसेवक की मौत हो गई। पुलिस ने करीब आठ घंटों की मशक्कत के बाद रात्रि करीब नौ बजे बुधवार को गुरुद्वारे में हुई फायरिंग के मामले में केस दर्ज किया। जिसमें मुख्य आरोपी कुलबीर ऊर्फ बिट्टू, पूर्व सरपंच साहब सिंह सहित 16 लोगों के खिलाफ हत्या, आम्र्ज एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल दुड़ाना निवासी अजमेर सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा नीम साहब में आता रहता है। यहां बाबा गोपाल सिंह जत्थेदार का तीन महीने पहले स्वर्गवास हो गया। उनके बाद इलाका संगत ने बाबा महेंद्र सिंह पिहोवा वाले को इस गुरुद्वारा की जिम्मेवारी सौंपी थी। लेकिन यहां बाबा गोपाल सिंह का ड्राइवर गांव सिल्लाखेड़ा निवासी कुलबीर सिंह ऊर्फ बिट्टू गुरुद्वारे की कमान अपने हाथ में लेना चाहता था। बुधवार को गुरुद्वारे में कार सेवा चल रही थी। इसी बीच तीन गाडिय़ों में हथियारों से लैस होकर आए करीब 15 से 20 आदमी गुरुद्वारे में पहुंचे। जो संगत को देखकर गुरुद्वारा की पिछली बिल्डिंग के कमरों में चले गए। जहां मौजिज लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी साहब सिंह ने अपनी रिवॉल्वर से सीधी गोली मनदीप सिंह को मारी, जो उसकी बाजू में लगी। आरोपी कमल कुशाल ने अवैध पिस्तौल से उस पर गोली चलाई। जो उसकी बाजू में लगी। गुरजीत सिंह ने 315 बोर की बंदूक से गोली जोगा सिंह को मारी। एक अन्य साहब सिंह ने पिस्तौल से गोली गुरमेज सिंह को मारी। कुलबीर सिहं उर्फ बिट्टू ने तलवार से कश्मीर सिंह के सिर में वार किया। मुलतान सिंह नेे गंडासी ली हुई थी। बखा सिंहनिवासी मांडी ने संगत पर गोलियां चलाईं। इसी प्रकार से जसपाल सिंह व अंग्रेज सिंह निवासी मांडी ने तलवार से कई वार संगत पर किए। शेष कई अन्य आरोपियों ने भी संगत पर गोलियां चलाईं। मौके पर लोगों ने मुश्किल से बीच-बचाव किया। स्थित लोगो ने बीच बचाव किया। बाद में जोगा सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कुल 16 आरोपियों डेरा गदला निवासी साहब सिंह, कमल कुशल पुत्र साहब सिंह, गुरजीत सिंह, साहब सिंह पुत्र गुरजीत सिंह निवासी सिल्लाखेड़ा, कुलबीर सिंह ऊर्फ बिट्टू निवासी सिल्लाखेड़ा, मुलतान सिंह, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह निवासी सिल्लाखेड़ा, अंग्रेज सिंह निवासी मांडी, डोगरा गेट निवासी लवप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, ड्रावइर जोधा सिंह, विशु हजंरा निवासी डोगरा गेट, खुशविंद्र सिंह निवासी सिल्लाखेड़ा, कश्मीर सिंह निवासी सिल्लाखेड़ा, पलविन्द्र सिंह निवासी चक्कू लदाना के खिलाफ धारा 302, 307, आम्र्ज एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed