फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The arrival in the markets has stopped but now there is a problem due to lack of workers to unload the goods

Kaithal News: मंडियों में आवक तो बंद पर अब माल उतारने के लिए मजदूरों की कमी से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The arrival in the markets has stopped but now there is a problem due to lack of workers to unload the goods
कैथल। जिलेभर की अनाज मंडियों में अब आवक तो बंद हो गई है, लेकिन अब माल उतारने के लिए मजदूरों की कमी से परेशानी आ रही है। मजदूरों की कमी के कारण अब गोदामों के बाहर ट्रकों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन

ऐसे में प्यौदा रोड पर बने एफसीआई के गोदाम व जींद रोड पर हैफेड के गोदाम के बाहर लंबा जाम लग रहा है। प्यौदा रोड पर करीब चार किलाेमीटर तो जींद रोड पर लगा करीब दो किलोमीटर लंबा जाम है। ऐसे में एक ट्रक चालक को उसके ट्रक में लादे गए माल को उतारने में 24 से 30 घंटे का समय लग रहा है। बता दें कि इस बार उठान देरी से होने के कारण मजदूरों की समस्या भी आई है। इस कारण आढ़ती व किसानों को भी दिक्कतें हो रही हैं। इस बार जिस ठेकेदार को निविदा सूचना दी गई है। उसके पास पर्याप्त संख्या में ट्रक भी नहीं है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने कहा कि पिछले साल अप्रैल माह के अंत तक मंडी में 90 प्रतिशत तक माल का उठान हो गया था, लेकिन इस बार यह महज 65 से 70 प्रतिशत तक ही हो पाया है। ऐसे में मंडियों में अभी काफी बैग गेहूं के पड़े हैं। इसलिए उठान में तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक छह लाख 76 हजार 708 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद: डीसी


कैथल। जिले में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। ऐसे में जिले में अब तक विभिन्न एजेंसियों ने छह लाख 76 हजार 708 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदकर ली है। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है।
डीसी ने बताया कि जिले में गेहूं की कुल खरीद में से दो लाख 22 हजार 32 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, दो लाख 79 हजार 272 हैफेड व एक लाख 75 हजार 404 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कोर्पोरेशन ने खरीदा है।


उन्होंने बताया कि अगोंध मंडी में 7614 मीट्रिक टन, अरनोली में मंडी में 6194 मीट्रिक टन, बाबा लदाना में 17 हजार 665 मीट्रिक टन, बड़सीकरी खुर्द में 12 हजार 377 मीट्रिक टन, बलबेहड़ा मंडी में 1847 मीट्रिक टन, बालू में 12 हजार 616 मीट्रिक टन, बरटा में 9686 मीट्रिक टन, बौपुर मंडी में 1578 मीट्रिक टन, भागल में 8047, भूसला मंडी में 6365 मीट्रिक टन, चीका मंडी में एक लाख हजार 377 मीट्रिक टन, डीग में 3049 मीट्रिक टन, धनौरी 11 हजार 235 मीट्रिक टन, फर्शमाजरा में 3704 मीट्रिक टन, गोहरां में 8181 मीट्रिक टन, गुहणा में 2351 मीट्रिक टन, हाबड़ी मंडी में 10 हजार 329 मीट्रिक टन, जाखौली मंडी में 12 हजार 203 मीट्रिक टन, कैलरम में 6511 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 11 हजार 350 मीट्रिक टन, कैथल नई अनाज मंडी में 56 हजार 224 मीट्रिक टन, कैथल अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 43 हजार 01 मीट्रिक टन, कलायत अनाज मंडी में 56 हजार 574 मीट्रिक टन, कमहेड़ी अनाज मंडी में 1570 मीट्रिक टन, कांगथली में 8605 मीट्रिक टन, करोड़ा में 12 हजार 151 मीट्रिक टन, क्योड़क में 8517 मीट्रिक टन, किठाना में 22 हजार 806 मीट्रिक टन, पाड़ला में 8426 मीट्रिक टन, पाई 23 हजार 594, पूंडरी में 36 हजार 894 मीट्रिक टन, राजौंद अनाज मंडी में 23 हजार 460 मीट्रिक टन, रामथली में 18 हजार 446 मीट्रिक टन, रसीना में 5893 मीट्रिक टन, सजूमा में 3270 मीट्रिक टन, सांघन अनाज मंडी में 7061 मीट्रिक टन, सेरधा में 6000 मीट्रिक टन, सीवन में 16 हजार 430 मीट्रिक टन तथा सोलू माजरा में 64 हजार 464 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed