फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The affected farmers received a message from the SDM office today to join the investigation

Kaithal News: पीड़ित किसानों को एसडीएम कार्यालय से आज जांच में शामिल होने का मिला संदेश

Wed, 17 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The affected farmers received a message from the SDM office today to join the investigation

विज्ञापन
कलायत। कलायत में पावर ग्रिड के नाम पर ई-भूमि पोर्टल पर किसानों के जमीन बेचने के लिए फर्जी हस्ताक्षर एवं अंगूठों के मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता किसानों ने बताया की उनके पास एसडीएम कार्यालय से संदेश आया है कि 17 सितंबर बुधवार को 11 बजे जांच में शामिल होने के आदेश मिले है। जांच में कमेटी ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड सहमति पत्र में किए गए हस्ताक्षर व अंगूठों का मिलान करेगी। भूमि अधिग्रहण मामले में ई-पोर्टल पर फर्जी हस्ताक्षरों व अंगूठे के निशान को लेकर किसानों ने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। किसानों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में डीआरओ, बीडीपीओ, तहसीलदार व राजस्व विभाग के अन्य संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया है।

प्रदीप कुमार, रामसिंह, प्रवेश कुमार आदी किसानों का कहना है कि उनकी भूमि के अधिग्रहण के लिए उनके सहमति पत्र फर्जी हस्ताक्षर व अंगुठे के निशान ई-भूमि पोर्टल पर एग्रीगेटर की ओर से अपलोड किए गए हैं। उनको इस बात की कोई जानकारी ही नहीं है। संवाद
विज्ञापन




एग्रीगेटर योगेश कुमार आज तक किसानों से नहीं मिला और न ही हम लोगों ने उनकी शक्ल देखी है। किसानों का कहना है कि उनको यह नहीं पता कि उनकी भूमि सरकार लेना चाहती है या कोई निजी कंपनी। पर वे अपनी जमीन को नहीं बेचना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed