फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tetiana bypass will be constructed from Pidal with Rs 55 crore

55 करोड़ रुपये से पीड़ल से टटियाना बाईपास का होगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tetiana bypass will be constructed from Pidal with Rs 55 crore
गुहला-चीका/ कैथल। सरकार ने कैथल से पटियाला मार्ग पर स्थित गुहला-चीका शहर को सौगात देते हुए गांव पीड़ल से टटियाना तक बाईपास को मंजूरी दे दी है। इसके लिए वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस संबंध में बैठक ली। बैठक में चीका में पीड़ल से वाया बदसूई-हरिगढ़ किंगन होते हुए टटियाना तक बनने वाले बाईपास के संदर्भ में चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र के उन किसानों से जिनकी जमीन इस बाईपास के लिए अधिग्रिहित की जानी है। मुख्यमंत्री ने उनसे संवाद किया। इस दौरान किसानों ने बाईपास की सौगात देने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। वीसी में मौजूद डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सौगात से गुहला-चीका क्षेत्र की सूरत बदलेगी। इस वर्ष में पीड़ल से टटियाना बाईपास का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस बाईपास पर लगभग 55 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। बाईपास निर्माण के लिए किसानों की सहमति से ई-भूमि पोर्टल पर जानकारी अपलोड की जा चुकी है। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, कार्यकारी अभियंता वरूण कंसल, डीएफओ रणधीर सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, एडीआईओ राजीव के अलावा क्षेत्र के अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

12 किमी लंबा होगा बाईपास, जाम से मिलेगी निजात
गुहला-चीका/ कैथल। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि लगभग यह बाईपास 12 किलोमीटर से अधिक का होगा। बाईपास बनने से आमजन को यातायात की और बेहतरीन व्यवस्था मिलेगी। इस बाईपास के बनने से पंजाब जाने वाले लोगों को शहर के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा और उनके समय की भी बचत होगी तथा जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed