फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ten crore grant for development in Kaithal

शहर के विकास के लिए 10 करोड़ मंजूर

Sun, 08 Jun 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sun, 08 Jun 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ten crore grant for development in Kaithal
कैथल। शहर में विकास की रफ्तार को और गति देने के लिए सरकार ने दस करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार शहर में विकास कार्य करवाने में कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि चुनाव से पहले शहर में गलियों, सड़कों सहित धर्मशालाओं की बदहाल सूरत 10 करोड़ रुपये में संवरेगी।
इस राशि को अगले दो माह में खर्च किया जाएगा। लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने यह ग्रांट दिलवाई है।

बाहरी बस्तियों में सड़कों की स्थिति दयनीय
शहर की बाहरी बस्तियां अभी भी विकास के लिए बाट जोह रही हैं। कई बस्तियों में गलियों की हालत इतनी खस्ता है कि वहां थोड़ी सी बरसात के बाद निकलना मुश्किल हो जाता है। इन बस्तियों में सड़कों, गलियों के निर्माण सहित कई प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जानी हैं। इसके अलावा शहर में बनाई जा चुकी कई सड़कें अभी भी बदहाल बनी हुई हैं। चंदाना गेट चौक सड़क को उखाड़ने के बाद अभी तक नहीं संवारा गया है। ग्यारह रूद्री मंदिर से लेकर पुराने अशोका सिनेमा रोड की हालत भी खस्ता है। यही स्थिति शहर की अधिकतर आउटर बस्तियों की है।
विज्ञापन

 
बस्तियां के बदलेगी तस्वीर
सरकार द्वारा स्वीकृत की गई 10 करोड़ रुपये की राशि से शहर की बाहरी बस्तियों में विकास की गंगा बह सकती है। इन बस्तियों में इस राशि से सड़कों, गलियों एवं धर्मशालाओं का निर्माण किया जा सकता है। हालांकि यह निर्णय मंत्री रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में नगर परिषद द्वारा लिया जाना है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस पैसे से अधिकतर आउटर बस्तियों में ही विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकृति की प्रक्रिया जारी: नपा
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने कहा कि मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने सरकार से 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई है। इस राशि से शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे। जो आगामी दो माह में पूरे हो जाएंगे। राशि की स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही काम शुरू होने की उम्मीद है।


शहर में हुए हैं विकास कार्य : कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी के खेत मजदूर प्रकोष्ठ के पूर्व सचिव एवं अमरगढ़ गामड़ी पैक्स चेयरमेन सत्यवान शेरगढ़ ने कहा कि शहर में पिछले नौ साल में विकास कार्य हुए हैं। जिसमेें पूरे शहर में सड़कों से लेकर धर्मशालाओं के अलावा मुख्य रूप से महर्षि वाल्मीकि कम्यूनिटी हाल, भगवान श्री राम उत्सव स्थल, सैनी भवन से लेकर कई बड़े भवन तैयार हुए हैं। वहीं शहर की कई प्रमुख सड़कों को भी फोरलेन किया गया है। उम्मीद है इस पैसे से शहर की अधिकतर सड़कों एवं गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed