फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Temple is office for workers: Biplav Dev

कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर है कार्यालय : बिप्लव देव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Temple is office for workers: Biplav Dev
34-कैथल। भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्र - फोटो : Kaithal
कैथल। सेक्टर-19 में बनाए गए भाजपा जिला कार्यालय ‘कपिल कमल’ का वीरवार को प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देव और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लव कुमार देव ने कार्यालय को कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से जनसेवा की नई शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी, इसमें कोई शंका नहीं है। उन्होंने जिला संगठन में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि उन्हें जिले में ऐसा कार्यालय मिला। इसका नामकरण सांख्य दर्शन के रचयिता कपिल मुनि के नाम पर किए जाने की उन्होंने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा कार्यकर्ता संगठनकर्ता था। फिर चुनाव प्रबंधकर्ता बना, इसके बाद आंदोलनकर्ता बना। अब सेवा ही संकल्प के माध्यम से प्रशासन और शासन का सहयोगी बनकर आम जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है कि आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है।
राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने कहा कि न केवल जिला अध्यक्ष बल्कि वे स्वयं भी महीने में एक या दो दिन पहुंच कर कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनेंगी। सांसद नायब सैनी ने भी कार्यालय के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि अब कार्यालय में बैठकर वे लोगों की समस्याएं सुना करेंगे। विधायक लीला राम ने कहा कि कार्यालय मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। मंच संचालन कृष्ण पिलनी ने किया। मौके पर हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, सुरेश गर्ग नौच, पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ आदि उपस्थित रहे।

सरपंच, पंच और ब्लाक समिति चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं
कैथल में पार्टी कार्यालय उद्घाटन अवसर पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने स्पष्ट किया कि सरपंच, पंच और ब्लाक समिति का चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के बारे में अभी विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed