फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Temperatures are expected to drop further, with cold weather expected.

Kaithal News: तापमान में और गिरावट के आसार, सताएगी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Temperatures are expected to drop further, with cold weather expected.
30KHT_M_45_कैथल में दोपहर के समय जींद रोड का नजारा
- दिन में धूप खिलने के बावजूद आने वाले दिनों में चलेगी शीतलहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। जिले में रविवार को तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से दो से तीन डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 23.4 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है जिससे तापमान में फिर से बड़ी गिरावट आएगी और सर्दी सताएगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक-एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इस वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अब रातें ठंडी रहने लगेंगी।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनेगी। 5 दिसंबर तक तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 5 या 6 दिसंबर को एक कमजोर विक्षोभ आने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। दिसंबर के पहले पखवाड़े के अंत तक मौसम शुष्क व साफ रहेगा। ऐसे में पाला पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में खिलेगी धूप

कृषि विश्वविद्यालय मौसम समवन्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 30 नवंबर को बीच-बीच में हल्के बादल और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 1 दिसंबर से रात्रि के तापमान में फिर से गिरावट आने के आसार हैं। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध रह सकती है। जिले में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने के आसार हैं। 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना जताई गई है। जिससे सुबह व शाम को ठंड बने रहने और दिन में धूप खिले रहने की संभावना है।




एक्यूआई में सुधार, 111 पर आया

शहर में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार देखने को मिला। तीन दिन मौसम साफ और धूप खिली रही। शहर का एक्यूआई 111 पर आ गया है। हालांकि हवा की गुणवत्ता ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed