फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   temperature

न्यूनतम तापमान गिरकर पहुंचा 3 डिग्री सेल्सियस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
temperature
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिखना शुरू हो गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री पहुंच गया। जिससे शहरवासी ठिठुरने का मजबूर हो गए। सुबह सात बजे ही धूप निकल आई थी लेकिन शीतलहर ने धूप का बेअसर कर लोगों को ठिठुराकर रखा। रविवार को बारिश के बाद 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रही। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भी प्रदेश भर में शीतलहर, पाला और धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।।
विज्ञापन

रविवार को बारिश के बाद लगातर शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिसके कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है। दिन के समय में धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत जरूर मिली, परंतु सूर्य अस्त होते ही लोग एक बार फिर कांपने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी बुध, वीर, शनि व रविवार को कहीं कहीं बादल छा सकते हैं। ऐसे में लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदल सकता है और आगामी सप्ताह में सोमवार को 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इससे और अधिक सर्दी होने की आशंका जताई जा रही है। जिसके कारण सुबह शाम घर से बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रबी की फसलों को होगा फायदा - कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि प्रदेश में 31 दिसबंर तक शीतलहर, पाला और धुंध का ऑरेंज अलर्ट है। रबी की फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। ठंड से गेहूं की फसल में बेहतर फुटवार हो रही है। हालांकि सूखा पाला पड़ने से सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन अभी तक जिले में किसी भी फसल को नुकसान नहीं पहुंचा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बना रहा। आने वाले तीन दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला है। उसके बाद तापमान में एक दो डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी में हार्ट अटैक की ज्यादा रहती हैं आशंका -डा. एमएस शाह ने बताया कि भीषण सर्दी में शरीर के बाहरी नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे शरीर के अंदर बीपी बढ़ जाता है। जिससे हार्ट अटैक आने की संभावना ज्यादा रहती है। सामान्य लोगों में बीपी 120 से 80 रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक डिप्रेशन, डायबिटीज के मरीजों, मोटे लोगों और व्यायाम न करने वालों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। इसके बचाव के लिए सुबह व्यायाम करें और गर्म पानी व गर्म चीजों का सेवन करें। अधिक सर्दी में बुजुर्गों व बच्चों को घर से बाहर न आने दें और गर्म कपडे़ पहनाएं।
हार्ट अटैक के लक्षण
सीने में दर्द बाएं से दायीं और जाना।
छाती से गले की तरफ दर्द होना।
पसीना और उल्टी आना और सांस फूलना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed