{"_id":"663d578eea8d1b16880f9814","slug":"temperature-crosses-40-degrees-health-in-danger-kaithal-news-c-18-1-knl1004-386054-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पारा 40 डिग्री पार, सेहत पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पारा 40 डिग्री पार, सेहत पर संकट
Fri, 10 May 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गर्मी में लगातार चढ़ते पारे से आंखों और त्वचा की समस्याएं बढ़ गई हैं। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में रोजाना आंखों और त्वचा की समस्या से संबंधित 300 से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। जबकि सामान्य दिनों में ओपीडी 100 से 150 की ओपीडी रहती थी। स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव से बचाव के लिए हिदायतें भी जारी कर रखी हैं। उधर, बढ़ती गर्मी से आम लोग भी बेहाल हैं। दूसरी ओर, मौसम की बेरुखी का असर बाजार पर भी पड़ रहा है।
वीरवार को तेज धूप व गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सुबह से ही मौसम का रुख तल्ख रहा। दोपहर में छुट्टी होने के बाद विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें हुईं। अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बार मई के प्रथम सप्ताह में गर्मी ने सबको बेहाल कर दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसा मई के अंतिम सप्ताह या जून में होता था। अब आगेे गर्मी क्या रंग दिखाएगी, यह सोचकर पसीना बढ़ जाता है। तीखी धूप लोगों को बीमार कर रही है। इस कारण अब अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। तल्ख धूप से आंखों और त्वचा की समस्या बढ़ गई है। अब प्रतिदिन अस्पताल में आंखों और स्किन की समस्या से संबंधित 300 से अधिक लोग पहुंच रहे हैं।
अस्पताल में मौसम बदलने के बाद ओपीडी भी बढ़ जाती है। इस स्थिति में लोगों को बच्चों और बुजुर्गाें का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस समय मौसम खुश्क है तो मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों में गर्म-सर्द होने की भी समस्या अधिक आ रही है।
विज्ञापन
- डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, कैथल।