फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teenager killed in tractor-trolley collision

Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की गई जान

Tue, 10 Mar 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed in tractor-trolley collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के प्रताप गेट के पास सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में आया हुआ था और बाजार से घर के लिए सामान लेने बाइक पर जा रहा था। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अंबकेश्वर कॉलोनी प्रताप गेट निवासी सुखदेव ने पुलिस को दी शिकायत में

बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है और उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। बीच वाला बेटा दीपक नौवीं कक्षा में पढ़ता था। नौ मार्च को रिश्तेदारी में शादी थी और मानस रोड स्थित पंजाबी सेवा सदन में बरात आई हुई थी। इसमें उसके साले राजेश का 15 वर्षीय बेटा नैतिक, जो गांव बदसुई का रहने वाला है, भी आया हुआ था। शादी के दौरान उसका बेटा दीपक (15), छोटा बेटा प्रतीक (11) और नैतिक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से कुछ सामान लेने के लिए निकल गए। मोटरसाइकिल दीपक चला रहा था, जबकि सुखदेव खुद प्रताप गेट के पास मुख्य सड़क पर खड़े होकर उनका इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान प्रताप गेट से चंदाना गेट की ओर जा रहा लाल रंग का स्वराज ट्रैक्टर और पीले रंग की ट्रॉली तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आया और बच्चों की मोटरसाइकिल को साइड मार दी। टक्कर लगते ही दीपक ट्रॉली के नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और काफी खून बहने लगा। सुखदेव ने बताया कि उसने छोटे भाई सोनू को बुलाया और दीपक को अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed